लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर आज आनंद आहूजा से रचाएंगी शादी, शाम को रखी वेडिंग पार्टी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 8, 2018 05:34 IST

सोनम मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी एक रिश्तेदार के घर पर शादी करेंगी। बंगले की बाहरी दीवारें रोशनी से जगमग हैं और जुहू स्थित अभिनेत्री का घर दीपों और मोमबत्तियों से सजाया गया है।

Open in App

मुंबई, 8 मईः बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये दोनों आज दिन में शादी रचाएंगे। इस दौरान घरवाले मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ कुछ खास मेहमानों को वेडिंग सेरेमनी में निमंत्रण दिया गया है, जबकि मीडिया को प्राइवेट सेरेमनी से अलग रखा गया है। वहीं, दिन में शादी होने के बाद शाम को अंधेरी स्थित एक पांच सितारा होटल में वेडिंग पार्टी रखी गई है।  

ये भी पढ़ें-सोनम की संगीत में लगा सितारों का जमावड़ा, सबसे हॉट ड्रेस में आईं कैटरीना, देखिए कौन-कौन आया

सोनम मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी एक रिश्तेदार के घर पर शादी करेंगी। बंगले की बाहरी दीवारें रोशनी से जगमग हैं और जुहू स्थित अभिनेत्री का घर दीपों और मोमबत्तियों से सजाया गया है। बता दें, सोनम की शादी की रस्में रविवार से ही शुरू हो गई थीं। सोमवार को सोनम का संगीत फंक्शन रखा गया था, जिसमें वे जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'चीटियां कलियां' गाना गाती हुई दिखाई दीं। सोनम के संगीत फंक्शन में तमाम बॉलीवुड स्टार पहुंचें।

ये भी पढ़ें- संगीत में सोनम कपूर ने बनाया सेल्फी वीडियो, इंस्टा पर आते ही हुआ वायरल

इससे पहले रविवार को सोनम के हाथों में आनंद के नाम की मेंहदी भी रच गई है। इस फंक्शन में सोनम बेहद खूबसरत नजर आईं। रविवार आयोजित हुए अपने मेंहदी फंक्शन के लिए सोनम कपूर ने पिंक कलर का लंहगा पहना था।  वह इस लंहगे में काफी प्यारी लग रही हैं। इस फंक्शन में सोनम अपने दोस्तों के साथ काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा ने भी पिंक कलर का कुर्ता डाला रखा है।

ये भी पढ़ें- सोनम कपूर की शादीः संगीत सेरेमनी में ऐसी दिख रही हैं सोनम कपूर, देखिए तस्वीरें

गेस्ट लिस्ट की बात करें तो पूरा बॉलीवुड सोनम-आनंद की शादी में शामिल होने वाला है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और मस्तानी दीपिका पादुकोण इस शादी का हिस्सा नहीं होंगी। ये दोनों ही हीरोइनें सात मई को न्यूयार्क सिटी में होने वाले मेटा गाला-2018 के रेड कार्पेट का हिस्सा होंगी।

ये भी पढ़ें- इसलिए सोनम कपूर कर रही हैं सिख धर्म के अनुसार शादी, जानिए 'आनंद कारज' की 8 खास बातें

सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है। 

टॅग्स :सोनम कपूरवेडिंगआनन्द आहूजाअनिल कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?