लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर ने किया खुलासा अपने दो साथी एक्टर्स का कर चुकी हैं 'खून', बस ये थी वजह!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 10, 2018 17:38 IST

Sonam Kapoor makes weird revelation: सोनम जल्द ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में वो अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम करने वाली हैं।

Open in App

मुंबई, 10 सितम्बर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बेबाक अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं। आनंद आहूजा से शादी के बाद हाल ही सोनम ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिन्दगी के बारे में कई चौका देने वाले खुलासे किए हैं। सोनम ने बताया कि वो मन ही मन में अपने दो साथी को-स्टार्स का मर्डर कर चुकी हैं। जी हां, अनायता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो 'फीट अप विद द स्टार्स में पहुंची सोनम कपूर ने अपनी निजी जिन्दगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। बातचीत के दौरान जब शो की होस्ट अनायता ने सोनम से पूछा कि क्या कभी उन्होंने मन ही मन में किसी को-स्टार का मर्डर किया है और क्यों? तो जवाब में सोनम ने शाहिद कपूर और आयुष्मान खुराना का नाम लिया।

सोनम ने मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मैंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'मौसम (2011)' और आयुष्मान खुराना के साथ 'बेवकूफियां 2014' में साथ काम किया। दोनों ही एक्टर्स अपने हेयर मेकअप में काफी ज्यादा टाइम लेते हैं जिसके कारण वह कई बार मन ही मन उनका मर्डर कर चुकी हैं।

इन सबके अलावा सोनम ने बताया कि आनंद आहूजा ने उन्हें न्यूयार्क की सड़कों पर बिना रिंग के प्रपोज किया था। वहीं सोनम ने बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर भी अपने विचार व्यक्त किए।  

अगर फिल्मों के बारे में बात करे तो सोनम जल्द ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में वो अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम करने वाली हैं। जिसमें जूही चावला और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज हो रहा है। 

टॅग्स :सोनम कपूरशाहिद कपूरआयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल