लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनम कपूर ने किया Tweet, लिखा- किसी की मौत पर गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड को दोष देना गलत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2020 07:40 IST

सुशांत सिंह रजापूत ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के निधन के बाद सोनम कपूर ने एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरान है। कोई भी इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में सुशांत को अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी उन्हें याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

इस बार उन्होंने उन लोगों को निशाने पर लिया है, जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनसे जुड़े लोगों और उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को ज़िम्मेदार बता रहे हैं। सोनम के ट्वीट पर लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

सोनम कपूर ने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए लिखा, "किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग को दोषी ठहराना अज्ञानता है। हालांकि सोनम के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। आपको बता दें कि रविवार दोपहर सुशांत सिंह राजपूत की निधन की खबर आने के बाद सारा सिनेमा जगत हैरान रह गया था।  सोनम कपूर ने भी उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी, उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुशांती की एक तस्वीर शेयर कर लिखा था "मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हें शांति मिले।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।

इस सीरियल के किया था डेब्यू

सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

धोनी के रोल से ज्यादा चर्चा में आए

सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?