लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ के साथ पहली फिल्म करने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा, 'बड़े मियां छोटे मियां' में हुई एंट्री, अक्षय भी आएंगे नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2023 07:33 IST

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है और दूसरा शेड्यूल मार्च के अंत तक स्कॉटलैंड और अबू धाबी में होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'बड़े मियां छोटे मियां' में सोनाक्षी की बतौर लीड एक्ट्रेस एंट्री हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।  सोनाक्षी ने कहा- मैं बड़े मियां छोटे मियां का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं।

मुंबईः साल 2023 में सोनाक्षी सिन्हा एसएलबी की हीरामंडी और एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स की  'दहाड़' के साथ कुछ दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगी। 'दहाड़ ' उनका डिजिटल डेब्यू माना जा रहा है। इस साल दो दमदार परफॉरमेंस वाले प्रोजेक्ट्स के बाद  सोनाक्षी ने कमर्शियल फिल्म की और रुख किया है।

खबरों की मानें तो अली अब्बास जफर की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में सोनाक्षी की बतौर लीड एक्ट्रेस एंट्री हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है और दूसरा शेड्यूल मार्च के अंत तक स्कॉटलैंड और अबू धाबी में होने की उम्मीद है। लेटेस्ट बज की मानें तो बड़े मियां छोटे मियां में सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि 'मैं बड़े मियां छोटे मियां' का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। अक्षय के साथ काम करना हमेशा अच्छा अनुभव रहता है। 

बकौल सोनाक्षी- यह टाइगर के साथ मेरी पहली मूवी होगी। अली अब्बास जफर कमाल के डायरेक्टर हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि बड़े मियां छोटे मियां ब्लॉकबस्टर रहेगी। मैं चाहती हूं कि दर्शक इस मूवी को थिएटर में देखें और जमकर एन्जॉय करें।'

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाअक्षय कुमारटाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?