लाइव न्यूज़ :

#MeToo: अनु मलिक ने जारी किया ये स्टेटमेंट, तो सोना मोहापात्रा ने एक बार फिर से सुनाई खरी-खोटी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 15, 2019 20:14 IST

कुछ दिन पहले अनु मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो इस समय बहुत ही पीड़ा में हैं। अब इस स्टेटमेंट पर बॉलीवुड सिंगर सोना मोहापात्रा का जवाब सामने आया है।

Open in App

बॉलीवुड के म्यूजिशियन अनु मलिक (Anu Malik) पर विवादों के बादल पिछले एक साल से छाए हुए हैं। अनु मलिक पर पिछले साल #MeToo मूवमेंट के तहत सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप लगे थे जो अब तक उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। अब एक बार फिर से बॉलीवुड सिंगर सोना मोहापात्रा ने अनु मलिक पर हमला बोला है।

अब सोना मोहापात्रा ने फिर से ऐसा क्यों किया है ये हम आपको बताते हैं... दरअसल, कुछ दिन पहले अनु मलिक (Anu Malik) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो इस समय बहुत ही पीड़ा में हैं।

अनु मलिक (Anu Malik) ने अपने स्टटमेंट में कहा है, उन पर लोग अब ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं जब वो टीवी पर दोबारा लौटे हैं। जिस शो को वो इस समय जज कर रहे हैं, वो उनकी रोजी-रोटी का जरिया है। दो बेटियों के बाप होने के बाद वो किसी महिला के साथ बदतमीजी करने की सोच भी नहीं सकते हैं। अगर इस तरह के हमले उन पर भविष्य में भी जारी रहे तो वो कोर्ट का रुख करेंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसी लड़ाइयों का कोई अंत नहीं होता है।

अनु मलिक (Anu Malik) के इस बयान पर गायिका सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने एक बार फिर से हमला बोला है। सोना मोहापात्रा ने अपने फेसबुक पेज से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'अनु मलिक आप कह रहे हैं कि आप पर गलत आरोप लग रहे हैं? मैं आपको बताना चाहूंगी कि जो आरोप आप पर लगे हैं, वो अलग-अलग महिलाओं ने लगाए हैं और सभी की स्टोरी लगभग समान है। आप अपनी मानसिक परेशानी की बात कर रहे हैं लेकिन इन लोगों की मानसिक परेशानियों का क्या जो आपकी वजह से परेशान हुए हैं। क्या आपने इन लोगों की इतने सालों से चिंता की? इन लोगों के परिवारों का क्या जो आपको टीवी पर देखकर दर्द महसूस करते होगे? आप अगर सोसायटी में फ्री घूमेंगे तो आपके जैसे और लोगों को बढ़ावा मिलेगा...।' इसके अलावा सोना मोहापात्रा ने आगे और कई बातें लिखीं और अनु मलिक के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया।

sona mohapatra attacked on indian idol 11 judge anu malik

आपको बता दें कि इससे पहले नेहा भसीन (Neha Bhasin) भी अनु मलिक पर आरोप लगा चुकी हैं। इसके बाद सोना मोहापात्रा ने भी कई आरोप लगाए हैं। इन गायिकाओं ने अपने बयान जारी कर बताया है कि अनु मलिक (Anu Malik) ने अलग-अलग मौकों पर उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की थी, जिस कारण इन्हें मानसिक तौर पर परेशानी हुई है।

टॅग्स :अनु मलिकसोना महापात्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल