लाइव न्यूज़ :

तैमूर की तरह से नहीं है बहन इनाया, जानिए क्यों मां सोहा को पसंद नहीं है खींची जाए बेटी की फोटो?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 1, 2019 11:04 IST

सोहा ने कहा है कि इस उम्र में एक बच्चा बहुत मासूम होता है और ऐसे में वह कैमरे के कारण अपनी मासूमियत खोने लगता है।

Open in App

सोहा अली खान ने एक रेडियो शो में अपनी बेटी की मीडिया के द्वारा फोटो खींचने को लेकर कई अहम बातें की हैं। सोहा ने कहा है कि इस उम्र में एक बच्चा बहुत मासूम होता है और ऐसे में वह कैमरे के कारण अपनी मासूमियत खोने लगता है। यह कहने और चाहने के लिए काफी बच्चे के लहजे से चिंताजनक है।

एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा कि मुझे पसंद नहीं है कि मेरी बेटी इनाया को क्लिक किया जाए। सोहा ने कहा कि कुछ भी सीक्रेट नहीं है लेकिन ऐसी चीजें बच्चे के विकास को प्रभावित करती हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति कुनाण को भी पसंद नहीं है कि मीडिया के द्वारा किसी सेलेब की तरह से उनकी बेटी की फोटो खींची जाए, हम अपनी बेटी को नॉर्मल चीजें देना चाहते हैं। कैमरे से फ्लैश से बच्चे परेशान होते हैं जो उनके लिए ठीक नहीं होता है। 

सोहा ने कहा है कि हम भी बचपन में इन सब चीजों से दूर रहे हैं। जबकि मेरी मां एक स्टार थींऔर पापा एक एथलीट थे । ऐसे में मैं बस अपनी बेटी को मीडिया के कैमरे से दूर रखना चाहती हूं। सभी ने देखा भी है इनाया अक्सर मीडिया से दूर ही रहती हैं। अगर वह कैमरे में कैद होती भी हैं तो आमतौर पर मां सोहा साथ ही होती हैं

तैमूर देते हैं पोज

इनाया के भाई और करीना कपूर के बेटे तैमूर की बात की जाए तो मीडिया उसको जमकर फॉलो करती है। आलम ये है कि तैमूर अब मीडिया का कैमरा देखकर पोज भी देने लगे हैं। आमतौर पर वह कैमरा देखकर हाथ हिलाते भी नजर आते हैं।

टॅग्स :सोहेल खान जन्मदिन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीB'day Special: जब सोहेल खान ने घरवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी, दिलचस्प बातें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया