लाइव न्यूज़ :

गायक लकी अली ने 'ब्राह्मण' शब्द पर दिया विवादित बयान, विरोध के बाद मांगनी पड़ी माफी

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2023 11:42 IST

बीते रविवार को लकी अली ने एक पोस्ट के जरिए कहा था कि 'ब्राह्मण' शब्द 'अब्राम' के नाम से आया है। इस बयान के बाद उनका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर लकी अली ने सोशल मीडिया पर दिया विवादित बयान लकी अली का सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध लकी अली ने मांगी माफी

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर लकी अली इन दिनों अपने एक पोस्ट के कारण विवादों में घिर गए हैं। लकी अली ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए ये विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने 'ब्रह्म' शब्द 'अब्राम' से लिया गया था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर सिंगर की आलोचना करने वालों की कतार लग गई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सिंगर की कड़ी आलोचना की और उनके पोस्ट का विरोध किया। सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर विरोध के बाद सिंगर ने एक अन्य पोस्ट के जरिए माफी मांगी है। 

गायक लकी अली मे मांगी माफी 

सिंगर लकी अली ने एक अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए माफी मांगी। उन्होंने लिखा, "प्रिय सभी, मुझे अपनी पिछली पोस्ट के विवाद का एहसास है। मेरा इरादा किसी के बीच गुस्सा या संकट पैदा करने का नहीं था और मुझे इसे गहरा अफसोस है। मेरा इरादा, इसके बजाय, हम सभी को एक साथ लाने का था लेकिन मुझे एहसास हुआ कि यह कैसे उस तरह से नहीं निकला जैसा मैं चाहता था।

मैं जो कुछ भी पोस्ट कर रहा हूं और अपने शब्दों के बारे में अधिक जागरूक रहूंगा, जैसा कि मैं अब देख रहा हूं कि इसने मेरे कई हिंदू भाइयों और बहनों को परेशान कर दिया है। उसके लिए मुझे गहरा खेद है मैं आप सभी से प्यार करता हूं।"

क्या कहा था लकी अली ने?

गौरतलब है कि बीते रविवार को लकी अली ने एक पोस्ट के जरिए कहा था कि 'ब्राह्मण' शब्द 'अब्राम' के नाम से आया है। ब्राह्मण इब्राहिम के वंश हैं, अलैहिस्सलाम...सारे मुल्कों के पिता..तो गर कोई आपस में बिना तर्क किए सिर्फ बहस और लड़ाई कर रहा है? 

लकी अली के इस पोस्ट के जरिए भले ही उनका इरादा किसी को हानि पहुंचाने का नहीं था लेकिन उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है और गायक भारी मुसीबत में फंस गए।  

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल