लाइव न्यूज़ :

ट्रक की चपेट में आने के बाद गायक अल्फाज की हालत नाजुक, ICU में हैं सिंगर, हनी सिंह ने लोगों से की ये अपील

By अनिल शर्मा | Updated: October 3, 2022 12:36 IST

पुलिस ने बताया कि ढाबे के मालिक के साथ रुपयों को लेकर विवाद के बाद पूर्व कर्मचारी ने ढाबे का टेंपो ट्रक चुराने की कोशिश की और वाहन के पीछे खड़े अल्फाज को नहीं देखा जिसके बाद ये हादसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देहनी सिंह ने बताया कि गायक अल्फाज अभी भी ICU में है और उनकी हालत गंभीर है।शनिवार रात मोहाली (पंजाब) में एक ढाबे के बाहर खड़े पंजाबी गायक अल्फाज को रिवर्स आ रहे टेंपो ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

चंडीगढ़ः गायक हनी सिंह ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि शनिवार रात टेंपो ट्रक की चपेट में आए पंजाबी गायकअमनजोत सिंह पन्नू उर्फ 'अल्फाज' अभी भी आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हनी सिंह ने प्रशंसकों से गायक के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। अल्फाज मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

इंस्टाग्राम के पोस्ट में हनी सिंह ने लिखा, 'अल्फाज से मिलने हॉस्पिटल आया था। वह अभी भी ICU में है और उसकी हालत गंभीर है। उसके लिए दुआ कीजिए।' कैप्शन में हनी सिंह ने लिखा- मेरे भाई के लिए प्रार्थना करना। 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मोहाली (पंजाब) में एक ढाबे के बाहर खड़े पंजाबी गायक अल्फाज को रिवर्स आ रहे टेंपो ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें गायक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ढाबे के मालिक के साथ रुपयों को लेकर विवाद के बाद पूर्व कर्मचारी ने ढाबे का टेंपो ट्रक चुराने की कोशिश की और वाहन के पीछे खड़े अल्फाज को नहीं देखा जिसके बाद ये हादसा हुआ।

हनी सिंह ने इससे पहले बताया कि मोहाली पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। हनी सिंह ने लिखा- पुलिस का शुक्रिया, जिन्होंने अल्फाज को टेंपो से मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। हनी सिंह और अल्फाज कई बार साथ में काम कर चुके हैं। अल्फाज 'हाय मेरा दिल' समेत कई पंजाबी गाने गा चुके हैं।

 

टॅग्स :Yo Yo Honey SinghPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच