लाइव न्यूज़ :

दिग्गज गायक-अभिनेता एएल राघवन का निधन, चेन्नई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 19, 2020 14:45 IST

मलयालम फिल्म के प्रख्यात निर्देशक और पटकथा लेखक केआर सच्चिदानंदन (KR Sachidanandan) की मौत के बाद लोकप्रिय और दिग्गज गायक-अभिनेता एएल राघवन का आज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज गायक-अभिनेता एएल राघवन का आज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गयासाल 1947 में अपना सिंगिंग करियर शुरू करने वाले राघवन ने अपनी रचनात्मकता और संगीत की जीवंत शैली से सबका दिल जीत लिया था

चेन्नई: लोकप्रिय और दिग्गज गायक-अभिनेता एएल राघवन का आज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार (19 जून) को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। 

साल 1947 में अपना सिंगिंग करियर शुरू करने वाले राघवन ने अपनी रचनात्मकता और संगीत की जीवंत शैली से सबका दिल जीत लिया। उनका सबसे प्रसिद्ध और प्रिय गीत, क्लासिक फिल्म नन्जीरुक्खु वारई से इंगिरुन्धालुम वाझगा है। 

बता दें कि एएल राघवन से पहले गुरुवार को मलयालम फिल्म के प्रख्यात निर्देशक और पटकथा लेखक केआर सच्चिदानंदन (KR Sachidanandan) का त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 48 साल के थे।

उनकी अंतिम फिल्म 'अयप्पानुम कोशियम' कोविड-19 के प्रकोप से ठीक पहले रिलीज हुई थी और जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने बताया कि सैची के तौर पर लोकप्रिय, निर्देशक को दिल का दौरा पड़ने के बाद जुबली मिशन अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था और वह तब से ही जीवनरक्षक प्रणाली पर थे। 

टॅग्स :चेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?