लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस को भरोसा, कहा- दिशा सलियन केस की जांच होने से सुलझ जाएगी सुशांत मामले की गुत्थी

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 08:47 IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर अब न्याय की मांग और तेज हो गई है। इस मामले पर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी अपनी राय रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा के मामले का फोल्डर अनजाने में पुलिस के हाथों डिलीट हो गया है। मुंबई पुलिस ने खुद बिहार पुलिस की टीम को यह जानकारी दी है।दिशा सालियान की मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि सुशांत के मामले से दिशा का कोई ताल्लुक नहीं है।

अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''दिशा सालियन की मौत की जांच जरूर होनी चाहिए। इसे अनदेखा क्यों किया गया? उस जांच से उस साजिश से पर्दा उठ जाएगा जो सुशांत मर्डर से जुड़ी हुई है। सीबीआई को मामले की जांच करनी चाहिए। हमें सच्चाई जाननी है। अब नहीं रु क सकते।''

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ दिन पहले बहुमंजिला इमारत से कूद कर आत्महत्या करने वाली उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। खबर है कि दिशा के मामले का फोल्डर अनजाने में पुलिस के हाथों डिलीट हो गया है। मुंबई पुलिस ने खुद बिहार पुलिस की टीम को यह जानकारी दी है।

दिशा केस का फोल्डर मुंबई पुलिस ने किया डिलीट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत का दिशा की आत्महत्या के मामले से कोई ताल्लुक तो नहीं है, इसकी पड़ताल करने के लिए बिहार पुलिस की टीम शनिवार की शाम को मुंबई के मालवणी पुलिस थाने गई थी। इस दौरान मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी ने पहले तो पूरा विवरण शेयर करने की बात कही, लेकिन फिर एक कॉल आते ही चीजें बदल गईं। अधिकारी ने बिहार की टीम को बताया कि दिशा के विवरण वाले फोल्डर को अनजाने में डिलीट कर दिया गया है और इसे ढूंढा नहीं जा सकता। 

दिशा सालियान की मां का बयान

दिशा सालियान की मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि सुशांत के मामले से दिशा का कोई ताल्लुक नहीं है। उन्होंने कहा कि सुशांत के साथ काम बंद करने के बाद दोनों का कोई कनेक्शन नहीं था। दिशा की मां ने यह भी कहा कि उनके परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि दिशा कभी सुशांत के साथ भी काम कर रही थीं। दिशा काम के बारे में परिवार से ज्यादा डिस्कस नहीं करती थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'