लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर के बेटे सिकंदर को काम की तलाश, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मुस्कुरा भी सकता हूं

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 20, 2020 15:32 IST

किरण खेर के बेटे सिकंदर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काम मांगते नजर आ रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देसिकंदर ने सोशल मीडिया पर मांगा काम।मशहूर वेब सीरीज फिल्मों में नजर आ चुके सिकंदर।जल्द सूर्यवंशी में नजर आएंगे सिकंदर।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर इन दिनों काम की तलाश में हैं। सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा, "काम की जरूरत है। मुस्कुरा भी सकता हूं।"

बता दें कि सिकंदर, किरण खेर के पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। जब सिकंदर 3 साल के थे, तो किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली। सिकंदर और अनुपम के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। 

सूर्यवंशी में नजर आएंगे सिकंदर

सिकंदर हाल ही में वेब सीरीज 'मुम भाई' में नजर आए थे। 'आर्या' के अलावा 'रोमियो अकबर वॉल्टर', 'द जोया फैक्टर' जैसी वेब सीरीज/फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'सूर्यवंशी' सिकंदर की अपकमिंग मूवी है।

जल्द आएगी अनुपम खेर की नई किताब ‘‘योर बेस्ट डे इज टुडे’’

अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नयी किताब ‘‘योर बेस्ट डे इज टुडे’’ का मुखपृष्ठ कुछ दिनों पहले जारी किया था। खेर की नयी पुस्तक में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया गया है।

इस पुस्तक में खेर ने लॉकडाउन के दौरान के अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को साझा किया है, खासतौर पर तब जब उनकी मां दुलारी और भाई राजू खेर को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था। खेर इससे पहले भी दो पुस्तक लिख चुके हैं।

टॅग्स :अनुपम खेरकिरन खेरबॉलीवुड अभिनेत्रीवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?