लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला का गाना 'वार' हुआ रिलीज, महज आधे घटे में मिले 1.3 मिलियन व्यूज

By रुस्तम राणा | Updated: November 8, 2022 15:59 IST

सिद्धू मूसेवाला का लेटेस्ट पंजाबी सॉन्ग 'वार' रिलीज हुआ है, जिसे महज 32 मिनट (लगभग आधा घंटा) में 1.3 मिलियन व्यूज मिल गए। इस समय यूट्यूब पर उनका यह सॉन्ग दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस समय यूट्यूब पर मूसेवाला का यह सॉन्ग दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा हैसॉन्ग रिलीज होने के 32 मिनट के भीतर ही गाने को 1.3 मिलियन व्यूज मिले

Sidhu Moose Wala Vaar Song:  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका लेटेस्ट पंजाबी सॉन्ग 'वार' रिलीज हुआ है, जिसे महज 32 मिनट (लगभग आधा घंटा) में 1.3 मिलियन व्यूज मिल गए। इस समय यूट्यूब पर उनका यह सॉन्ग दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 

इस गाने को न केवल खुद सिद्धू मूसेवाला ने गाया है, बल्कि इसकी कंपोजिंग भी उन्होंने की थी। मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हुआ है। उन्हाेंने लाेगाें से समर्थन की अपील की है। मूसेवाला ने इसके वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। गाने में योद्धा हरि सिंह नलवा का जिक्र है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।

इससे पहले पंजाबी गायक का रिलीज हुआ वीडियो सॉन्ग 'एसवाईएल' यूट्यूब से हटा दिया गया था। दिवंगत गायक का यह गीत पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद को लेकर था। एसवाईएल यानी सतलुज, यमुना लिंक नहर। यह मुद्दा काफी लंबे समय से पंजाब और हरियाणा के बीच कलह का विषय रहा है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?