लाइव न्यूज़ :

विवादित बयान को लेकर ट्रेंड हुईं श्वेता तिवारी, सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर विरोध, एमपी के मंत्री ने दिया ये आदेश

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2022 17:34 IST

श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई में थीं। एक होटल में इससे जुड़ी चर्चा के दौरान श्वेता ने हंसते हुए कहा- सीरीज में 'भगवान' मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता तिवारी का भगावन से जुड़ा विवादित बयान देने के बाद जमकर विरोध हो रहा हैसड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर अभिनेत्री के खिलाफ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं

भोपालः मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने एक विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। दरअसल अपने एक आगामी वेब शो के प्रोमोशन के दौरान उन्होंने भगवान से जुड़ा विवादित बयान दे डाला। मंच पर शो को लेकर चल रही चर्चा के दौरान श्वेता तिवारी ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनकी ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं।

अब श्वेता तिवारी के इस बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच के लिए 24 घंटे का समय दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के बयान की निंदा की और कहा कि मैंने उनके बयान को सुना। मैं उसकी निंदा करता हूं। मंत्री ने आगे कहा कि भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में तथ्यों और संदर्भ की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

बता दें, श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई में थीं। एक होटल में इससे जुड़ी चर्चा के दौरान ब्रा फिटर का किरदार कर रहे सौरभ राज जैन से  मंच का संचालन करने वाले साहिल ने पूछा कि आप अभी तक भगवान का किरदार निभाते थे और अब सीधे एक ब्रा फिटर का किरदार कर रहे हैं। इसी बीच श्वेता ने हंसते हुए कहा- सीरीज में 'भगवान' मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं। गौरतलब है कि सौरभ जैन नएवाले महाभारत सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। वहीं श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 की विजेता रह चुकी हैं।

श्वेता तिवारी के इस विवादित बयान को वीडियो वायरल होने के बाद इसका जमकर विरोध हो रहा है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर अभिनेत्री को हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भोपाल में अभिनेत्री के पोस्टर व फोटोज जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

टॅग्स :श्वेता तिवारीहिन्दी सिनेमा समाचारNarottam Mishraभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच