लाइव न्यूज़ :

श्वेता तिवारी को मिली अपने बेटे रेयांश की कस्टडी, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

By वैशाली कुमारी | Updated: October 1, 2021 18:25 IST

श्वेता को केस में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें उनके 5 साल के बेटे रेयांश की कस्टडी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनव ने श्वेता के खिलाफ कोर्ट में ये अर्जी लगाई थी अभिनव, रेयांश से हफ्ते में दो घंटे उनके घर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मिल सकते हैं

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी काफी लंबे समय से कोर्ट में अपने बेटे रेयांश की कस्टडी पाने के लिए केस लड़ रही थीं। वहीं अब श्वेता को केस में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें उनके 5 साल के बेटे रेयांश की कस्टडी दे दी है। रेयांश जन्म से ही श्वेता के साथ खुशी-खुशी रह रहे थे, लेकिन पिछले दो सालों में श्वेता पर उनके पति अभिनव कोहली ने उनपर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने श्वेता तिवारी के खिलाफ ये आरोप लगाया गया था कि उन्होंने उन्हें अपने बेटे से दूर रखा और यही नहीं  एक याचिका में अपने बेटे रेयांश की कस्टडी की मांगते हुए अभिनव ने श्वेता को बिजी एक्ट्रेस कहा था।

अभिनव ने श्वेता के खिलाफ कोर्ट में ये अर्जी लगाई थी कि रेयांश की मां यानी श्वेता तिवारी अपने काम में काफी बिजी रहती हैं, जिसके चलते वो उनको समय नहीं दे पाती है। हालांकि अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया और अभिनव को मुलाकात का अधिकार देते हुए श्वेता के पक्ष में आदेश दिया। बतादें कि कोर्ट के आदेश के अनुसार अभिनव, रेयांश से हफ्ते में दो घंटे उनके घर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मिल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्वेता तिवारी ने इस मामले पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। मैं यही चाहती थी। पिछले दो सालों में मैं जहां भी जाती थी अभिनव मेरा पीछा करता था। अगर मैं अपने बेटे रेयांश के साथ दिल्ली या पुणे अपने शो के लिए जाती थी तो अभिनव वहा आकर हंगामा करता था। हम दोनों  मानसिक रूप से इस चीज से काफी परेशान हुए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैंने रेयांश और अभिनव को बात करने से कभी नहीं रोका, लेकिन मेरे पर गलत इल्जाम लगाए गए थे।’

टॅग्स :श्वेता तिवारीटेलीविजन इंडस्ट्रीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी