लाइव न्यूज़ :

Shubh Mangal Zyada Saavdhan movie review: उम्दा स्क्रिप्ट, लाजवाब एक्टिंग, एक बार फिर आयुष्मान खुराना ने जीता फैंस का दिल

By अमित कुमार | Updated: February 21, 2020 12:55 IST

Shubh Mangal Zyada Saavdhan movie review: पिछले कुछ फिल्मों से आयुष्मान खुराना बेहतरीन टॉपिक्स पर शानदार फिल्म बनाकर सोसाइटी को एक पावरफुल मैसेज देने का काम कर रहे हैं। यह फिल्म उसी कड़ी को आगे बढ़ाने का काम करती है।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार की जोड़ी ज़बरदस्त है। दोनों ने दिल जीतने वाली एक्टिंग की है।अगर आप बहुत दिनों से एक अच्छी कहानी की तलाश कर रहे हैं तो यह फिल्म आपको खुश कर सकती है।

Shubh Mangal Zyada Saavdhan movie review: 2017 में आई फिल्म शुभ मंगल सावधान का दूसरा भाग शुभ मंगल ज्यादा सावधान इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। पिछले कुछ फिल्मों से आयुष्मान खुराना बेहतरीन टॉपिक्स पर शानदार फिल्म बनाकर सोसाइटी को एक पावरफुल मैसेज देने का काम कर रहे हैं। यह फिल्म उसी कड़ी को आगे बढ़ाने का काम करती है। एक अच्छे कंटेंट के साथ आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार की लव स्टोरी फिल्म को मजेदार बनाता है।

फिल्म की कहानी- इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (कार्तिक) और जितेंद्र कुमार (अमन) का किरदान निभा रहे हैं। जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। लेकिन दोनों की ज़िन्दगी में ट्विस्ट तब आता है जब अमन की शादी तय कर दी जाती है वो भी एक लड़की के साथ क्यूोंकि अमन के घरवाले कार्तिक और अमन के गे रिलेशनशिप के खिलाफ है। खासकर अमन के पिता त्रिपाठी जी (गजराज राव) दोनों के प्यार के दुश्मन है। 

इसके बाद कार्तिक अपने प्यार को जीतने के लिए हर कोशिश करता है लेकिन क्या कार्तिक और अमन एक हो पाएंगे? ये दोनों मिलकर अमन के परिवार को कैसे मनाएंगे ? कोई स्पोइलेर अलर्ट नहीं है ये देखने के लिए आपको फिल्म ही देखनी होगी। अगर आप बहुत दिनों से एक अच्छी कहानी की तलाश कर रहे हैं तो यह फिल्म आपको खुश कर सकती है।

कैसी है कलाकारों की एक्टिंग- आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार की जोड़ी ज़बरदस्त है। दोनों ने दिल जीतने वाली एक्टिंग की है। इसके अलावा गजराज राव और नीना गुप्ता भी अपनी एक्टिंग से आपका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। बधाई हो के बाद दोनों ने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से एक अलग ही लेवल सेट किया है। इसके अलावा फिल्म में मानवी गागरू, पंखुड़ी अवस्थी, सुनीता राजवार, मनुऋषि चड्ढा और नीरज सिंह हैं जिन्होंने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है।

रेटिंग -  3.5/5

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!