लाइव न्यूज़ :

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Day 4: आयुष्मान खुराना की फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 25, 2020 08:09 IST

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) ने पहले चार दिन बंपर ओपनिंग की

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना एक बार फिर से एक नई फिल्म लेकर आ गए हैंशुभ मंगल ज्यादा सावधान ने चार दिन में ही जबदस्त कमाई की है

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को जमकर इंतजार था। फिल्म को क्रिटक्स से बहुत ही अच्छे रिव्यूज मिले हैं। ऐसे में गे लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म की कहानी को फैंस ने पहले ही दिन काफी पसंद किया है। फिल्म ने चार दिनों में अच्छी कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक चौथे दिन 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने केवल 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office Collection)' ने चार दिनों में 34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली  है।

फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक बार फिर से आयुष्मान अपनी नायाब एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं।आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को फैन्स का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म की कहानी समलैंगिक प्रेमी युगल के इर्द गिर्द घूमती है।

फिल्म की कहानी

 इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (कार्तिक) और जितेंद्र कुमार (अमन) का किरदान निभा रहे हैं। जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। लेकिन दोनों की ज़िन्दगी में ट्विस्ट तब आता है जब अमन की शादी तय कर दी जाती है वो भी एक लड़की के साथ क्यूोंकि अमन के घरवाले कार्तिक और अमन के गे रिलेशनशिप के खिलाफ है। खासकर अमन के पिता त्रिपाठी जी (गजराज राव) दोनों के प्यार के दुश्मन है। 

इसके बाद कार्तिक अपने प्यार को जीतने के लिए हर कोशिश करता है लेकिन क्या कार्तिक और अमन एक हो पाएंगे? ये दोनों मिलकर अमन के परिवार को कैसे मनाएंगे ? कोई स्पोइलेर अलर्ट नहीं है ये देखने के लिए आपको फिल्म ही देखनी होगी। अगर आप बहुत दिनों से एक अच्छी कहानी की तलाश कर रहे हैं तो यह फिल्म आपको खुश कर सकती है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया