लाइव न्यूज़ :

इश्कबाज फेम श्रेनू पारिख को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर बताया- हॉस्पिटल में हूं एडमिट... मुझे और मेरे परिवार को

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 15, 2020 12:59 IST

श्रेनू ने लिखा- कुछ दिनों पहले मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई, अब मैं हॉस्पिटल में रिकवर कर रही हूं, मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थना में रखिए

Open in App
ठळक मुद्देटीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रेनू पारिख भी कोरोना की चपेट में आ गई हैंश्रेनु ने खुद बताया है कि वह कोरोना की चपेट में आ गई हैं

कोरोना वायरस का कहर तेजी से देश में फैल रहा है। अब ये वायरस सेलेब्स तक पहुंच गया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन और उनका परिवार कोरोना के चपेट में आया है। ऐसे में अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रेनू पारिख भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है।

श्रेनू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। श्रेनू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वो कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। वो हॉस्पिटल में हैं और रिकवर कर रही हैं।

श्रेनू पारिख हुईं कोरोना पॉजिटिव

श्रेनू ने लिखा- कुछ दिनों पहले मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई, अब मैं हॉस्पिटल में रिकवर कर रही हूं। मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थना में रखिए, मैं कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं, जो इस डरावने समय में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

श्रेनू ने कैप्शन में लिखा- इतनी सावधानी बरतने के बाद भी अगर ये आपको हो जाए तो इस अदृश्य राक्षस की शक्ति का अंदाजा लगाइए, जिससे हम लड़ रहे हैं... प्लीज बहुत सावधान रहें और अपने आप को बचाएं। 

आखिरी बार श्रेनू पारिख शो भ्रम... सर्वगुण संपन्न में नजर आई थीं। इस शो में वह एक निगेटिव रोल में नजर आईं थीं।  लेकिन शो ज्यादा समय तक ना चल सका था। सीरियल को कुछ समय में ही बंद करना पड़ा था। श्रेनू इश्कबाज, इस प्यार को क्या नाम दूं, दिल बोले ओबेरॉय, ब्याह हमारी बहु का जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

श्रेनू से पहले कसौटी जिंदगी के एक्टर पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव हुए थे।  पार्थ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कसौटी जिंदगी की की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई

 

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?