लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा कपूर भारत-पाक मैच को लेकर हैं उत्सुक , स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से हैं काफी उम्मीदें

By वैशाली कुमारी | Updated: October 24, 2021 20:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा कपूर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उन्हें क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा बेहद पसंद हैंउन्हें उभरते हुए स्पिन बॉलर वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें हैं

टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर देश भर में जोश है, वहीं बॉलीवुड में भी कई सिलेब इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी आज शाम को होने वाले मैच को लेकर काफी जोश में हैं। वो इस मैच को पूरे परिवार के साथ घर पर मिलकर देखने वाली हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए श्रद्धा कपूर ने बताया कि वो न सिर्फ इस मैच को पूरे परिवार के साथ बैठकर देखेंगी, बल्कि वे इंडिया की जीत के लिए भी चियर करेंगी।

श्रद्धा कपूर ने इस खास बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने कभी असल जिंदगी में क्रिकेट तो नहीं खेली है, मगर आम तौर पर क्रिकेट और क्रिकेट देखने में उन्हें काफी दिलचस्पी हैं। उन्होंने बताया कि एक क्रिकेट-प्रेमी की तरह उन्हें भी भारत-पाक के मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। बतादें कि भारत ने पाकिस्तान से वनडे और टी20 दोनों फॉर्मैट के वर्ल्ड कप मुकाबले में पिछले 12 मैचों में लगातार हराया है और तीन साल बाद आज भारत-पाक के बीच एक बार फिर से मुकाबला होने जा रहा है। श्रद्धा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारत आज भी पूरे जोश के साथ मैच खेलेगा और आज एक बार फिर से भारत पाकिस्तान को हराने में सफल होगा।"

श्रद्धा कपूर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उन्हें क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा बेहद पसंद हैं। वहीं उन्हें उभरते हुए स्पिन बॉलर वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें हैं। श्रद्धा कपूर को लगता है कि अगर आज वरुण को मैच में खेलने का मौका मिला तो वो जरूर अपनी बॉलिंग से सभी को प्रभावित करेंगे।

गौरतलब है कि आज मुम्बई में बुकिंग.कॉम की ओर से मुम्बई के एक पांच सितारा होटल में क्रिकेट से जुड़े कार्यक्रम में श्रद्धा कपूर खास मेहमान के तौर पर पहुंची थीं। भारत-पाक मैच के मद्देनजर आज मुम्बई में सांताक्रूज स्थित ग्रैड हयात होटल में प्रेसिडेंशियल सूइट को एक क्रिकेट स्टेडियम और पविलियन में परिवर्तित किया गया है। इस सुइट को मैच देखने के लिए बुक करानेवाले चार लोगों के परिवार से श्रद्धा कपूर ने खास मुलाकात भी की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

इस इवेंट के दौरान श्रद्धा कपूर ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर भारत द्वारा जीती गई वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ भी फोटो खिंचवाई। कुछ देर के लिए होटल की पिच पर श्रद्धा ने काफी मस्ती करते हुए बैट और बॉल भी खेला।

टॅग्स :क्रिकेटश्रद्धा कपूरभारतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?