लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेन्द्र मोदी के 'फिट इंडिया अभियान' से जुड़ी ये एक्ट्रेस, इन सितारों ने कहा-शुक्रिया

By मेघना वर्मा | Updated: August 29, 2019 17:58 IST

पीएम नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और देश के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करना है। 

Open in App
ठळक मुद्देनरेन्द्र मोदी सरकार ने 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरुक किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक रहते हैं और लोगों को भी जागरुक करते हैं। समय-समय पर वह अपने लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते रहते हैं। इसी के चलते पीएम नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना और देश के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करना है। 

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के बाद लगातार लोग उन्हें इस मूवमेंट के लिए शुक्रिया कह रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है और पीएम नरेन्द्र मोदी को ट्वीट करके अपनी बात कही है। 

करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर लिखा, 'पीएम नरेन्द्र मोदी और स्पोर्टस मिनिस्टर किरण रिजजू को बधाई इंडिया में 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट शुरू करने के लिए। मैं आशा करता हूं लोगों को सरल और फनी तरीके से फिट रहने और हेल्दी रहने का तरीका खोजेंगे।'

वहीं ऋषि कपूर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बात कही। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा, 'पीएम मोदी और स्पोर्ट्स मिनिस्टर किरण रिजजू को फिट मूवमेंट के लिए बधाई। आशा करता हूं लोगों को सरल और फनी तरीके से फिट रहने और हेल्दी रहने का तरीका खोजेंगे।'

वहीं एक्टर राहुल देव ने भी पीएम मोदी के इस पहल की सराहना की। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'एक फिटनेस लवर होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि ये बेहतरीन कदम है इंडिया के लोगों की फिटनेस के लिए। पीएम नरेन्द्र मोदी और किरण रिजजू को इसके लिए शुक्रिया।'

अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी पीएम मोदी के इस मुहीम का हिस्सा बन गई हैं। अब शिल्पा इंडिया को फिट रखने के लिए केंद्र सरकार से साथ मिलकर काम करेंगी। शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी की एडवाइजरी कमेटी में शामिल हो गई हैं। यह कमेटी फिट इंडिया अभियान के लिए बनाई गई है। जिसमें शिल्पा एक सदस्य के तौर पर शामिल हुई हैं। शिल्पा शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

शिल्पा शेट्टी ने अपने अकाउंट पर लिखा, 'यह बताते हुए बहुत खुश हूं कि पीएम की ओर से शुरु किए गए फिट इंडिया मूवमेंट की एडवाइजरी समिति की सदस्य चुनी गई हूं। आशा है हर भारतीय को फिट रखने का आसान तरीका ढूंढने में मदद करूंगी। इस अभियान को सफल बनाऊंगी।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशिल्पा शेट्टीकरण जौहरऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?