लाइव न्यूज़ :

SHERSHAAH First Look: जन्मदिन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का तोहफा, जारी किया 'शेरशाह' का पोस्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 12:27 IST

सिद्धार्थ ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, बहादुरी और शहादत के अलग-अलग रंगों को बड़े स्क्रीन पर उकेरना मेरे लिए सम्मान की बात है। कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवन यात्रा को श्रद्धांजलि और उनकी अनकही कहानी को सभी के सामने ला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरगिल की लड़ाई में पाकिस्तानी सैनिकों के बीच कैप्टन विक्रम बत्रा का इतना खौफ था कि उन्होंने कैप्टन बत्रा का कोड नेम शेरशाह रख दिया था। करण जौहर इस फिल्म को प्रड्यूसर हैं और सिद्धार्थ के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी और जावेद जाफरी भी हैं।

बॉलिवुड ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज 16 जनवरी को जन्मदिन है। सिद्धार्थ अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'शेरशाह' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म शेरशाह भारत-पाकिस्तान के बीच हुई करगिल की लड़ाई के हीरो रहे शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। शहीद विक्रम बत्रा भारतीय सेना के परमवीर चक्र विजेता हैं।

'शेरशाह' का फर्स्ट लुक करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। फर्स्ट लुक में करण ने फिल्म के दो पोस्टर्स शेयर किए हैं। इसके अलावा करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेरशाह का फर्स्ट लुक शेयर किया है। 

सिद्धार्थ ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, बहादुरी और शहादत के अलग-अलग रंगों को बड़े स्क्रीन पर उकेरना मेरे लिए सम्मान की बात है। कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवन यात्रा को श्रद्धांजलि और उनकी अनकही कहानी को सभी के सामने ला रहे हैं। वहीं करण जौहर ने भी लुक शेयर करते हुए लिखा, 'करगिल युद्ध के हीरो और हम इस फिल्म के जरिए हमारी श्रद्धा और सम्मान अर्प‍ित करते हैं।'

बता दें कि करगिल की लड़ाई में पाकिस्तानी सैनिकों के बीच कैप्टन विक्रम बत्रा का इतना खौफ था कि उन्होंने कैप्टन बत्रा का कोड नेम शेरशाह रख दिया था। इसीलिए इस फिल्म का नाम भी 'शेरशाह' रखा गया है। करण जौहर इस फिल्म को प्रड्यूसर हैं और सिद्धार्थ के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी और जावेद जाफरी भी हैं। विष्णुवर्धन के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 3 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्रामूवी पोस्टरकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 7 मार्च को होगा रिलीज, सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

बॉलीवुड चुस्कीAkshay Kumar की 'भूत बंगला' की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन खुलेगा बंगला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?