लाइव न्यूज़ :

साजिद खान पर शर्लिन चोपड़ा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- उन्होंने मेरे सामने अपना प्राइवेट पार्ट निकाला और....

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2021 09:41 IST

शर्लिन चोपड़ा ने एक के बाद एक कुछ ट्वीट कर साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने लिखा है कि कैसे एक मुलाकात के दौरान साजिद ने अपना प्राइवेट पार्ट निकाला और उसे छूने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देशर्लिन चोपड़ा का आरोप- साजिद खान ने 2005 में एक मुलाकात के दौरान आपत्तिजनक हरकत की थीसाजिद खान पहले भी कई बार ऐसे विवादों में फंस चुके हैं, कई मॉडल और एक्ट्रेल ने लगाए हैं आरोपशर्लिन से पहले हाल में दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन ने भी साजिद को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं

फिल्म निर्देशक साजिद खान एक बार फिर यौन शोषण के आरोपों से घिरते नजर आ रहे हैं। दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की बहन करिश्मा की ओर से लगाए गए कास्टिंग काउच और यौन शोषण के आरोपों के बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इससे पहले 2018 में 'मी टू' के दौरान भी साजिद पर कई मॉडल और एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे।

शर्लिन चोपड़ा का ट्विटर पर सनसनीखेज खुलासा

शर्लिन चोपड़ा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है कि कैसे साजिद ने एक मुलाकात के दौरान उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। शर्लिन ने लिखा, 'जब मैं अप्रैल 2005 में अपने पिता के निधन के कुछ दिन बाद उनसे मिली तो उन्होंने अपने पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट निकाला और इसे महसूस करने को कहा। मुझे याद है कि मैंने उनसे जवाब में कहा था कि मेरी उनसे मुलाकात का मकसद उनके प्राइवेट पार्ट को फील करने या रेट करने का नहीं है।' 

शर्लिन ये भी लिखती है कि ये आरोप नहीं बल्कि खुलासे हैं। उन्होंने दावा किया, 'हमारे पुराने फोन रिकॉर्ड चेक किए जा सकते हैं। अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने के बाद उन्होंने न केवल मुझे उसे छूने को कहा था बल्कि ये भी पूछा था क्या मैंने ऐसा कुछ पहले देखा है?'

जिया की बहन करिश्मा ने भी लगाए हैं आरोप

जिया खान की बहन करिश्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री में हाल में बताया है कि जिया के 2010 में आए 'हाउसफुल' फिल्म साइन करते ही साजिद ने गंदी हरकतें शुरू कर दी थी। करिश्मा के अनुसार एक बार रिहर्सल के दौरान जिया अपनी स्क्रिप्ट पढ़ रही थी। उसी दौरान साजिद ने उससे टॉप और अंडरगार्मेंट उतारने को कहा था।

करिश्मा के अनुसार जिया को समझ नहीं आया कि वह क्या करें। घर लौटने के बाद जिया बहुत रोई थीं। करिश्मा ने बताया, 'जिया ने मुझसे कहा कि उसने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। अगर वह फिल्म छोड़ेगी तो ये लोग केस करेंगे और उसका नाम खराब करेंगे। अगर फिल्म का हिस्सा रही तो उसे सेक्सुअली हेरास्ड किया जाएगा। ये बुरी स्थिति है। ऐसे में उन्हें फिल्म करनी पड़ी।'

टॅग्स :शर्लिन चोपड़ासाजिद खान# मी टूजिया खानयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल