लाइव न्यूज़ :

सुशांत के पिता से मिलने पटना पहुंचे शेखर सुमन, कहा- आत्महत्या नहीं कर सकता था वो लड़का, इंसाफ के लिए लड़ना होगा

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 12:36 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पटना स्थित घर पर कई लोग पहुंच रहे हैं। नाना पाटेकर के बाद अब शेखर सुमन ने वहां जाकर दुख प्रकट किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के दोस्त और प्रड्यूसर संदीप सिंह के साथ शेखर सुमन वहां पहुंचे थे। पटना पहुंचकर शेखर सुमन ने काफी समय सुशांत के पिता के.के सिंह के साथ बिताया। #JusticeForSushant फोरम की शुरुआत शेखर सुमन ने ही की थी।

बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन लगातार सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर बेबाकी से अपनी बातें सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं। शेखर वो सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने इस आत्महत्या मामले में सबसे पहले सीबीआई जांच की मांग थी। हाल ही में शेखर सुमन पटना में सुशांत के घर पहुंचे और वहां उन्होंने एक्टर के पापा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। 

सुशांत के दोस्त और प्रड्यूसर संदीप सिंह के साथ शेखर सुमन वहां पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने काफी समय सुशांत के पिता के.के सिंह के साथ बिताया। शेखर सुमन ने सुशांत के घर के बाहर मौजूद मीडिया के सामने भी अपनी बात रखी। शेखर सुमन ने कहा, 'सुशांत के पिताजी से मिला। उनका दर्द बांटने की कोशिश की। हम कुछ मिनट बिना बातें किए यूं ही बैठे रहे। वह अब भी गहरे सदमे में हैं। मुझे लगता है कि दुख जताने का सबसे अच्छा तरीका चुप्पी ही है।'

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #JusticeForSushant

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए शेखर कहते हैं कि हमने जस्टिस फॉर सुशांत फोरम एक मुहीम शुरू की है और जो सामने दिखाई दे रहा है यह मामला उससे कहीं ज्यादा है। बता दें कि #JusticeForSushant फोरम की शुरुआत शेखर सुमन ने ही की थी। उनका मानना है कि यह प्लांड मर्डर है। शेखर के मुताबिक सुशांत सुसाइड नहीं कर सकता था। शेखर सुमन इस मामले की तहत तक जाने के लिए सरकार पर लगातार #JusticeForSushant से दबाब बना रहे हैं। 

डिप्रेशन के शिकार थे शेखर सुमन के बेटे अध्ययन 

सुशांत को याद करते हुए शेखर ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनके बेटे अध्ययन सुमन भी डिप्रेशन के शिकार हो गए थे और उन्हें भी आत्महत्या करने के ख्याल आते थे। इंटरव्यू में शेखर सुमन ने बताया था, 'सुशांत मेरे लिए बेटे जैसा था। मैं उसके पिता के दर्द को समझ सकता हूं क्योंकि उसकी तरह मेरे बेटे अध्ययन को भी डिप्रेशन का सामना करना पड़ा था और वह इसी तरह के दौर से गुजरा है। फिल्म इंडस्ट्री ने उसके लिए कई बाधाएं खड़ी कर दी थीं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल