लाइव न्यूज़ :

करण जौहर पर अब फूटा 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा का गुस्सा, कहा- फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं

By अमित कुमार | Updated: July 24, 2020 07:52 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लोग अपनी प्रतिक्रियाएं रख रहे हैं। इस मामले पर अब बिहारी बाबू यानि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत से लेकर कई स्टार्स नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। बॉलीवुड में बात की जाए बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में धाक जमाई थी।शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है जो यह कह सकता है कि यह व्यक्ति यहां नहीं रह सकता है।

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पूरा बॉलीवुड सतब्ध है। यही नहीं, फैंस भी इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते वो सुशांत को याद कर लगातार सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सुशांत का परिवार भी उनके आकस्मिक मृत्यु के कारण सदमे में है। इस बीच बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस भी तेज हो गई है। 

कंगना रनौत से लेकर कई स्टार्स इस पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। कंगना रनौत ने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया था। अब इस मामले पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर के चर्चित शो पर तंज कसा और कहा कि हमारे समय में 'कॉफी विद अर्जुन' नहीं था और इस तरह के प्लान्ड कार्यक्रम भी नहीं थे।

सुशांत सिंह राजपूत को यह लड़ाई लड़नी चाहिए थी...

इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है जो यह कह सकता है कि यह व्यक्ति यहां नहीं रह सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा हमारे बीच काफी समानता रही हैं। हम बिहार से रहे हैं। वह काफी बड़े स्टार बन सकते थे, उन्हें कठिन परिस्थितियों में लड़ना चाहिए था। कोई प्रॉब्लम थी तो लोगों को बताना चाहिए था। सुशांत से सिर्फ एक ही बार मुलाकात हुई थी। जब वह मुझसे मिलने आया था तो बहुत प्रभावित किया। सुशांत उन लोगों में थे जो अपने सपनों को पूरा करना जानते थे।

बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में बनाई थी पहचान

बता दें कि सुशांत सिंह बिहार के थे हालांकि बिहार के ऐसे कई सितारें है जो अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। बिहार की प्रतिभा किसी से छुपी नहीं है। अगर बॉलीवुड में बात की जाए बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में धाक जमाई थी। सुशांत बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। अपनी फिल्म ही नहीं सबकी नजर में खुद को साबित करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने काफी मेहनत की थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतशत्रुघ्न सिन्हाकरण जौहरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!