लाइव न्यूज़ :

हनी सिंह पर शालिनी का एक और बड़ा आरोप, बिना खाने, 18 घंटे तक कमरे में बंद कर दिया था; मांगा 20 करोड़ का मुआवजा

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2021 08:43 IST

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के मुताबिक, एक बार उन्हें 18 घंटे से अधिक समय तक बिना खाने के उनके कमरे में बंद कर दिया गया था। शालिनी का यह भी कहना है कि उसे नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देहनी सिंह की पत्नी ने मांगा ₹20 करोड़ का मुआवज़ाशालिनी ने मकान के लिए की ₹5 लाख/महीने की मांग की है शालिनी ने कहा, स्त्रीधन और दहेज का सामान उन्हें वापस किया जाए

बॉलीवुड सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालनी तलवार ने उनके व उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकथाम कानून के तहत अदालत में याचिका दाखिल कर उनपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अदालत ने इस मामले में अभिनेता हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस बीच शालिनी सिंह ने हनी सिंह और उनके परिवार पर एक और आरोप लगाया है।

जानवरों जैसा किया गया व्यवहार

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के मुताबिक, एक बार उन्हें 18 घंटे से अधिक समय तक बिना खाने के उनके कमरे में बंद कर दिया गया था। शालिनी का यह भी कहना है कि उसे नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। बकौल शालिनी, "मेरे ऊपर लगातार जारी निर्दयता...के कारण...मैं तकरीबन-तकरीबन खुद को फार्म में रह रहे...जानवर के तौर पर देखने लगी थी, जिसको क्रूरता के साथ इधर से उधर चराया जाता है। शालिनी ने हनी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने  मानसिक और भावनात्मक रूप से मुजे तोड़ दिया था।

शालिनी ने सिंह द्वारा उस पर हमला करने, मारपीट करने, हाथापाई करने, धोखा देने का आरोप लगाया है

याचिका में दावा किया गया है कि सिंह ने उनकी शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्होंने इनकार किया। कानूनी टीम ने सिंह पर अपनी शादी को छिपाने और बाकी दुनिया के सामने अपनी एकल स्थिति बनाए रखने का भी आरोप लगाया। शालिनी ने अपनी याचिका में कहा कि सिंह ने उस पर हमला करने, मारपीट करने, हाथापाई करने, धोखा देने और अपूरणीय क्षति पहुंचाने में कोई शर्म नहीं दिखाई, जिसे वह प्यार और उसकी रक्षा करने वाला था। 

 

हनी सिंह की पत्नी ने मांगा ₹20 करोड़ का मुआवज़ा

सिंगर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने मुआवज़े के तौर पर हनी सिंह से ₹20 करोड़ मांगे हैं। शालिनी ने कोर्ट से यह भी कहा कि वह उन्हें दिल्ली के बढ़िया इलाके में एक फुली फर्निश्ड मकान के लिए ₹5 लाख/महीने दिए जाने का भी निर्देश दें। बकौल शालिनी, स्त्रीधन और दहेज का सामान उन्हें वापस किया जाए।

टॅग्स :हनी सिंहबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!