लाइव न्यूज़ :

शाहरुख ने कैंसर पीड़ित फैन को किया वीडियो कॉल, इलाज में आर्थिक मदद करने का वादा भी किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 23, 2023 18:09 IST

पश्चिम बंगाल के खरदाह की रहने वाली 60 वर्षीय शिवानी चक्रवर्ती पिछले कई सालों से टर्मिनल कैंसर से जूझ रही हैं। वह अपने जीवन में कम से कम एक बार स्टार से मिलना चाहती थीं। जब शाहरुख ने उन्हें वीडियो कॉल किया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख ने कैंसर पीड़ित फैन को किया वीडियो कॉलफैन ने अपने जीवन में एक बार उनसे मिलने की इच्छा जताई थीशाहरुख ने इलाज की प्रक्रिया में आर्थिक मदद करने का वादा भी किया

मुंबई: कैंसर से जूझ रहे एक फैन को वीडियो कॉल कर के बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। गंभीर बीमारी से जूझ रही शाहरुख की इस फैन ने अपने जीवन में एक बार उनसे मिलने की इच्छा जताई थी। जब शाहरुख ने उन्हें वीडियो कॉल किया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। 

पश्चिम बंगाल के खरदाह की रहने वाली 60 वर्षीय शिवानी चक्रवर्ती  पिछले कई सालों से टर्मिनल कैंसर से जूझ रही हैं। वह अपने जीवन में कम से कम एक बार स्टार से मिलना चाहती थीं। हैरानी की बात यह है कि शिवानी को सीधे शाहरुख ने ही फोन किया। अब इस वीडियो काल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।शाहरुख के एक फैन पेज ने विस्तार से बताया कि कैसे अभिनेता ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद शिवानी को फोन किया और उनसे बात की।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख ने 40 मिनट से अधिक समय तक चले वीडियो-कॉल के माध्यम से अपने प्रशंसक को चौंका दिया। शाहरुख ने उनसे जल्द मिलने और इलाज की प्रक्रिया में आर्थिक मदद करने का वादा भी किया। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवानी की बेटी प्रिया ने कहा कि शाहरुख ने उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि वह उनके कोलकाता स्थित घर पर घर की बनी फिश करी खाने आएंगे, लेकिन एक शर्त पर कि इसमें हड्डियां नहीं होंगी। प्रिया ने ये भी कहा कि शाहरुख ने मेरी माँ के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की और  उसके लिए एक 'दुआ' पढ़ी। 

बता दें कि शाहरुख को आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की पठान में देखा गया था। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पठान इस साल जनवरी में रिलीज हुई और इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। शाहरुख की अगली फिल्म जवान है। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है और यह 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शाहरुख निर्देशक राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म डंकी में अभिनेता तापसी पन्नू के साथ भी नजर आएंगे।

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच