लाइव न्यूज़ :

नए संसद भवन के वीडियो पर शाहरुख खान ने दी अपनी दमदार आवाज, पीएम मोदी को किया टैग, प्रधानमंत्री ने कहा- सुंदर अभिव्यक्ति

By विनीत कुमार | Updated: May 28, 2023 08:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का वीडियो ट्वीट कर देशवासियों से इस पर अपना वॉइस ओवर करने की अपील की थी। इसमें कई सिलेब्रिटी ने भी हिस्सा लिया। शाहरुख खान के वॉइस ओवर की तारीफ पीएम मोदी ने की है।

Open in App

नई दिल्ली: नए संसद भवन का उद्घाटन आज (28 मई) होने जा रहा है। यह कई मायनों में खास है। पीएम मोदी ने हाल में नए संसद भवन का एक वीडियो जारी कर देशवासियों से इस पर अपना वॉइस ओवर करने को कहा था। इसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही कई सिलेब्रिटी ने भी इस पर अपना वॉइस ओवर दिया है। शाहरुख खान समेत अक्षय कुमार, मनोज मुंतशिर, अनुपम खेर आदि ने भी नए संसद भवन पर अपना वॉइस ओवर किया है।

शाहरुख खान ने वीडियो पर वॉइस ओवर करते हुए इसे ट्वीट किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया। इस पर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। शाहरुख खान ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे संविधान को बनाए रखने वाले और इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और उसके हर व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार है नया संसद भवन। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन...लेकिन भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ। जय हिन्द! #MyParliamentMyPride"

इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सुन्दर अभिव्यक्ति! नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है। यह परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ रहा है। #MyParliamentMyPride''

अक्षय कुमार, सहित अनुपम खेर मनोज मुंतशिर जैसे दिग्गजों ने भी नए संसद भवन के वीडियो को अपने वॉइस ओवर के ट्वीट किया।

गौरतलब है कि संसद भवन का उद्घाटन समारोह आज हो रहा है। पीएम मोदी ने रविवार सुबह नए संसद भवन का उद्घाटन किया। पारंपरिक परिधान में प्रधानमंत्री मोदी द्वार संख्या-एक से संसद परिसर के भीतर आए और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया। 

इसके बाद प्रधानमंत्री ने ‘सेंगोल’ (राजदंड) को दंडवत प्रणाम किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ‘नादस्वरम्’ की धुनों के बीच प्रधानमंत्री मोदी सेंगोल को नए संसद भवन लेकर गए और इसे लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर एक विशेष स्थान में स्थापित किया। 

टॅग्स :संसदशाहरुख खानअनुपम खेरअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?