लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल से शाहरुख खान हैं नाराज, कपिल शर्मा के शो में हुआ खुलासा

By वैशाली कुमारी | Updated: October 8, 2021 22:04 IST

विक्की कौशल की सरदार उधम सिंह  जल्द ही रिलीज होने वाली है उसी के प्रमोशन के लिए विक्की शो में नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे विक्की कौशल इन दिनों दो वजहों से काफी सुर्खियों में हैंफिल्म सरदार उधम सिंह,16 अक्टूबर को रिलीज होगी

कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते  विक्की कौशल और फिल्म निर्देशक शूजीत सरकार साथ दिखाई देंगे। विक्की कौशल की सरदार उधम सिंह  जल्द ही रिलीज होने वाली है उसी के प्रमोशन के लिए विक्की शो में नजर आएंगे। वहीं कपिल के शो में विक्की कई मजेदार खुलासे भी करेंगे। द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि विक्की कौशल शो में पहुंचते हैं और स्टेज पर कीकू शारदा मौजूद रहते हैं। 

शो के प्रोमो में कीकू शारदा कहते हैं कि शाहरुख खान विक्की कौशल से खफा हैं क्योंकि विक्की ने उनकी जोश मूवी अभी तक नहीं देखी है। इस पर विक्की हैरानी जताते हैं। तभी कीकू कहते हैं कि ये बात सच है कि उन्हें जोश मूवी नहीं देखी है क्योंकि ऐसा ना होता तो भला उरी में वो बार बार क्यों पूछते हाउ वास द जोश। इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। 

आपको बता दें कि विक्की कौशल इन दिनों दो वजहों से काफी सुर्खियों में हैं। पहली वजह है फिल्म सरदार उधम सिंह, जो की 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल उधम सिंह के रोल में नजर आएंगे। विक्की कौशल का जो लुक अब तक सामने आया है उसमें वो पूरी तरह इस रोल के लिए फिट लग रहे हैं । वहीं अब इंतजार है तो उनकी फिल्म रिलीज होने का। और विक्की के खबरों में रहने की दूसरी वजह है कैटरीना कैफ। कहा जा रहा है कि दोनों इस वक्त एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनो इन खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं। हाल ही में दोनों की सगाई की खबर भी आई थी लेकिन वो सब झूठी अफवाह निकलीं।  

टॅग्स :विक्की कौशलशाहरुख खानकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस