लाइव न्यूज़ :

जानिए शाहरुख खान ने क्यों कहा कि हम सब कहीं न कहीं अधूरे हैं?

By भाषा | Updated: September 26, 2018 21:10 IST

शाहरुख खान बुधवार को दिल्ली में भारतीय पैरालंपिक दल को पैरा एशियाई खेल 2018 के लिए बधाई दी।

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर:शाहरुख खान ने बुधवार को भारतीय पैरालंपिक दल को पैरा एशियाई खेल 2018 के लिए बधाई देते हुए कहा कि हम सभी कहीं न कहीं अधूरे होते हैं और कमियों से लड़कर इस अधूरेपन को भरा जा सकता है। शाहरुख खान ने यह बात भारतीय पैरालंपिक के खिलाड़ियों के हौसला अफजाई के लिए बोला। राजधानी आये 52 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि लोगों को अपनी अपूर्णता को भरने के लिए अपनी कमजोरी से लड़ना होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, ‘‘हम कहीं न कहीं अधूरे होते हैं। कभी शारीरिक मामले में, कभी हम मानसिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाते। तो कभी भावनात्मक रूप से। हम सभी में कोई न कोई कमी होती है। कहा जाता है कि भगवान ने हमें उसकी तरह बनाया है लेकिन उसके जैसा नहीं।’’ शाहरुख ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें दुनिया में भेजा ताकि हम अपनी कमियों से पार पाएं और अपने जीवन को पूरा करें। नौकरी, आर्थिक स्थिरता, स्टारडम और शक्ति हमें पूरा नहीं करती। हमें अपने अधूरेपन को पूरा करने के लिए अपनी कमियों से लड़ना होगा।’’ 

टॅग्स :शाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?