लाइव न्यूज़ :

शाहरुख़ खान को मिला सचिन तेंदुलकर का साथ, सेल्फी खींचकर किया ये कमेंट

By विवेक कुमार | Updated: July 3, 2018 12:33 IST

हाल ही में शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो का टीज़र रिलीज हुआ है। फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 3 जुलाई: बीते शनिवार को जाने-माने उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हो गई। सगाई के इस ख़ास मौके पर विभिन्न पार्टियों के राजनेता, उद्योगपति , खेल और फिल्म इंडस्ट्री की सभी बड़ी हस्तियां मौजूद थी। सगाई  का यह कार्यक्रम मुकेश के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में हुआ।

पार्टी के दौरान बॉलीवुड सितारे जश्न में डूबे दिखाई दे रहे हैं साथ ही पार्टी में आए क्रिकेटर्स ने भी बॉलीवुड स्टार्स के साथ काफी मजे किए। पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं,लेकिन एक खास तस्वीर बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख़ खान और भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की एक साथ ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हो रही है। 

इस तस्वीर को मास्टर ब्लास्टर ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में  गुजराती टोपी पहने सचिन तेंदुलकर और शाहरुख़ खान  एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सचिन और शाहरुख की इस तस्वीर को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है और साथ ही ढेर सारे कमैंट्स भी किए हैं।  

किसी ने कमेंट में लिखा- 'क्रिकेट के भगवान और एक्टिंग के बादशाह एक साथ', 'जोरदार जिंदाबाद जबरदस्त', तो किसी ने लिखा है 'भारत के दो कोहिनूर एक साथ' ऐसे ही फैंस ने सचिन और शाहरुख़ की इस तस्वीर के लिए बहुत से कमेंट किए हैं। 

अगर शाहरुख़ खान के बारे में बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म जीरो रिलीज होने वाली है।  फिल्म जीरो को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं।  शाहरुख़ के साथ इसमें कैटरिना कैफ और अनुष्का शर्मा भी होंगी। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी