लाइव न्यूज़ :

शाहरूख खान और अक्षय कुमार एक साथ किसी मूवी में नहीं कर सकते काम, किंग खान ने खुद बताई वजह!

By मेघना वर्मा | Updated: February 5, 2019 14:11 IST

अक्षय कुमार और शाहरूख खान भले ही एक-दूसरे के साथ किसी फिल्म में नजर ना आए हों लेकिन एक-दूसरे के साथ स्पेशल अपीरियंस कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरूख खान और अक्षय कुमार ने एक दूसरे के साथ नहीं की है एक भी फिल्म।एक-दूसरे की फिल्म में कर चुके हैं स्पेशल अपीरियंस।

बॉलीवुड में सिर्फ लव पेयर ही नहीं बल्कि मल्टीपल एक्टर्स की मूवीज को भी काफी पसंद किया जाता है। मगर अभी तक बॉलीवुड के किंग खान और खिलाड़ी अक्षय कुमार को एक साथ किसी भी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नहीं देखा गया। हां दोनों ही एक दूसरे की फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए आए मगर दोनों की कोई फिल्म नहीं आई। इसका जवाब शाहुरुख ने अपने इंटरव्यू में बताया है।

शाहरूख खान ने बताई वजह

डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में शाहरूख खान से जब पूछा गया कि वो और अक्की यानी अक्षय कुमार कब एक साथ फिल्म में नजर आएंगे तो शाहरूख ने कहा, ''मैं इसपर क्या कहूं, मैं उनकी तरह जल्दी नहीं उठता, वो जल्दी घर चला जाता है। उनका दिन जल्दी शुरू हो जाता है। तो वो मुझे ज्यादा काम करने के लिए कहेगा। मेरी तरह कोई रात में काम नहीं करना चाहता। '' उनकी इस बात से पता चलता है कि अक्षय अपने काम को लेकर काफी स्ट्रीक्ट हैं। 

शाहरूख खान ने आगे कहा,''अक्षय कुमार के साथ काम करना फन होगा। दोनो सेट पे ही नहीं मिलेंगे। वो जा रहा होगा और मैं आ रहा होंगा। मैं अक्षय कुमार के साथ बिल्कुल काम करना चाहूंगा मगर हमारा समय कभी मैच नहीं करेगा।''

एक साथ कर चुके हैं स्क्रीन शेयर

अक्षय कुमार और शाहरूख खान भले ही एक-दूसरे के साथ किसी फिल्म में नजर ना आए हों लेकिन एक-दूसरे के साथ स्पेशल अपीरियंस कर चुके हैं। शाहरूख की फिल्म ओम शांति ओम के टाइटल ट्रेक में अक्षय कुमार ने और अक्षय कुमार की फिल्म हे बेबी में किंग खान स्पेशल अपीरियंस दे चुके हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?