लाइव न्यूज़ :

फिर साथ दिख सकती है शाहिद-करीना की जोड़ी, 'जब वी मेट-2' की तैयारी में जुटे हैं निर्माता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 16, 2023 15:59 IST

करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की सबसे हिट फिल्मों में से एक 'जब वी मेट' को रीलिज हुए 20 साल हो चुके हैं। फिल्म का अगला भाग जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 'जब वी मेट' का अगला भाग जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा2007 में रिलीज़ हुई थी 'जब वी मेट'रोमांटिक-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे

मुंबई: करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की सबसे हिट फिल्मों में से एक 'जब वी मेट' का अगला भाग जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा।  2007 में रिलीज़ हुई इस रोमांटिक-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे। फिल्म को रीलिज हुए 20 साल हो चुके हैं। खास बात ये है कि जब ये फिल्म आई थी तब शाहिद और करीना वास्तव में कपल थे। इस फिल्म में करीना ने गीत और शाहिद ने आदित्य की भूमिका निभाई थी।

अब टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जब वी मेट 2 की योजना आकार ले रही है। रिपोर्ट के अनुसार अष्टविनायक के मालिक राज मेहता गांधार फिल्म्स बैनर के तहत फिल्म का निर्माण करेंगे। गंधार समूह, जिसका तेल रिफाइनरी क्षेत्र में 30 साल का लंबा इतिहास है, ने 2021 में गंधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के साथ मनोरंजन उद्योग में कदम रखा था। यह भी बताया गया है कि इम्तियाज अली, जिन्होंने पहली फिल्म का निर्देशन किया था, अगली कड़ी का भी निर्देशन कर सकते हैं।

हालांकि निर्माताओं की तरफ से अब तक ये नहीं बताया गया है कि भाग-2 में भी करीना  कपूर खान और शाहिद कपूर फिल्म के लिए एक साथ आएंगे या नहीं। गीत और आदित्य के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए दोनों अभिनेताओं को आज भी याद किया जाता है।

 'जब वी मेट' को निर्देशक इम्तियाज अली की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म ने इम्तियाज को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। साथ ही शाहिद कपूर और करीना के अभिनय की भी खूब तारीफ की गई थी। 

बता दें कि जब वी मेट को भी इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ किया गया था। हाल ही में शाहिद ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर ऐसी कोई स्क्रिप्ट मिलती है जिसे सुनकर ये लगता है कि यह मूल से भी बेहतर है तो जरूर अगले भाग पर काम किया जाएगा।

जब वी मेट एक चंचल और खूब बोलने वाली लड़की गीत और शांत और गंभीर लड़के आदित्य की कहानी है जो अचानक एक दूसरे से मिलते हैं। गीत किसी और से शादी करने के लिए घर से भागी होती है लेकिन अंत आते-आते दोनों साथ आ जाते हैं। अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग से भी ऐसी ही प्रेम कहानी की उम्मीद है।

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारइम्तियाज अली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव