लाइव न्यूज़ :

'जीरो' से फैंस को मिली निराशा, क्या खत्म हो रहा शाहरुख खान का बॉलीवुड से जलवा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2018 17:39 IST

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म का इंतजार किस कद्र फैंस के बीच था ये कहना थोड़ा मुश्किल होगा।

Open in App

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म का इंतजार किस कद्र फैंस के बीच था ये कहना थोड़ा मुश्किल होगा। फिल्म में रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान पहली बार एक बौने के रोल में नजर आए। उनका साथ दिया पर्दे की दो सुपरस्टार अभिनेत्रियों ने अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने। अनुष्का भी फिल्म में पहली बार शारीरिक तौर पर विकलांग के रोल में नजर आईं। वहीं, कैटरीना कैफ की बात की जाए तो वह बिंदास अभिनेत्री के रोल में नजर आईं। फिल्म में और भी कई बड़े स्टार्स का तड़का है। फिर भी फिल्म कहीं दिलों में उतरने में चूंक सी गई।

क्या खत्म हो रहा किंग खान का करियर

जिस तरह से फिल्म को पहले ही दिन क्रिटिक्स ने और फैंस ने पूरी तरह से नकार दिया । उससे अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जीरो को अधिकांशतौर पर लोगों ने पसंद से नकार दिया है। किसी ने कहा कि फिल्म की कहानी अच्छी नहीं तो किसी ने कहा फिल्म में शाहरुख का अभिनय अच्छा नहीं। इन सबसे एक बात सामने आ रही है कि क्या किंग खान की बादशाहत बॉलीवुड में खत्म हो रही है। अगर हम पीछे की कुछ खबरों पर नजर डालें तो ऐसा सवाल उठना लाजिमी है। 

जीरो से पहले शाहरुख की 2017 में फिल्म हैरी मेट सेजल आई थी, जो पर्दे पर बुरी तरह से पिट गई थी। यानी बैक टू बैक दो फिल्में शाहरुख की फ्लॉप हुई हैं। जबकि अगर रईस फिल्म की बात करें तो फिल्म भले की ही अच्छी थी लेकिन इस फिल्म ने भी कोई खास कमाई पर्दे पर नहीं कर पाई थी, ये एक औसत फिल्म थी। 2016 में किंग खान जीरो की तरह से एक खास फिल्म फैन लेकर आए थे जिसका हाल जीरो की ही तरह से हुआ था। ऐसे में अब ऐसा लग रहा है कि किंग खान का जल्वा फैंस के बीच खत्म सा हो रहा है। या फिर ऐसा हो सकता है कि किंग खान गलत फिल्मों का चयन कर करे हैं। उनको बाकी स्टार्स की तरह से अपनी रोमांस वाली छवि से निकलकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर ट्राई करना चाहिए। 

क्या कहता है पहले दिन का कलेक्शन

अगर जीरो का पहले का कलेक्शन देखा जाए तो ये  इसने पहले दिन 20 करोड़ कमाए हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया इसके बाद भी शाहरुख कमाई के मामले में सलमान खान की फिल्म रेस-3 और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफहिंदोस्तान से ओपनिंग डे की कमाई के मामले में पिछड़ गए हैं। 'रेस-3' ने पहले दिन करीब 27 करोड़ कमाए थे तो वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन ही करीब 52 करोड़ की कमाई कर ली थी। जबकि जीरो ने केवल 20 करोड़ के आसपास की कमाई कर पाई है। इससे एक बात और साफ हो गई है कि शाहरुख की फिल्म कमाई  के मामले में भी अब पीछे हो गई है।

टॅग्स :ज़ीरो (फिल्म)शाहरुख़ खानअनुष्का शर्माकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?