लाइव न्यूज़ :

मुंबई एयरपोर्ट में शाहरुख खान के बॉडीगार्ड को कस्टम विभाग ने रोका, जानें पूरा मामला

By रुस्तम राणा | Updated: November 12, 2022 18:27 IST

मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह को शनिवार सुबह हवाई अड्डे पर उनके सामान के साथ रोक लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकिंग खान के बॉडीगार्ड को कीमती उत्पादों के लिए शुल्क भुगतान को लेकर रोका गयाकस्टम विभाग के अधिकारियों ने रवि सिंह के सामान की जांच कीइस दौरान अधिकारियों को 2 शानदार वॉच केस और चार अन्य वॉच कवर मिले

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बॉडीगार्ड को सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार तड़के मुंबई हवाईअड्डे पर रोक लिया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह को 12 नवंबर की सुबह हवाई अड्डे पर उनके सामान के साथ रोक लिया गया। दरअसल, सीमा शुल्क अधिकारियों ने लग्जरी किंग खान के बॉडीगार्ड को कीमती उत्पादों के लिए शुल्क भुगतान को लेकर रोका गया।

जिसके बाद कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रवि सिंह के सामान की जांच की, जिसमें शानदार घड़ियों के खाली कवर दिखाई दिया। तलाशी के दौरान, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों को 2 शानदार वॉच केस और चार अन्य वॉच कवर भी मिले। सीमा शुल्क का भुगतान करने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार के अंगरक्षक को जाने दिया गया।

शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी दुबई से करीब 12:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पहले ही निकल चुके थे। उन्हें अधिकारियों ने हिरासत में नहीं लिया। लेकिन उनके बॉडीगार्ड को कस्टम ऑफिसर ने रोक लिया। 

शाहरुख खान शुक्रवार को यूएई के शारजाह में थे, क्योंकि उन्हें शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में इंटरनेशनल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चर के रूप में उनके योगदान के लिए ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता की फिल्म 'पठान' आ रही है। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं।  'पठान' का टीजर एक्शन से भरपूर और दमदार लग रहा है। फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरोCustoms Department
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?