लाइव न्यूज़ :

Shah Rukh Khan's birthday: लाखों फैंस को शुक्रिया, 58वें जन्मदिन पर आवास से बाहर आए, हाथ जोड़े, ‘फ्लाइंग किस’ किया और फिर बाहें फैला कर अभिवादन, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 2, 2023 13:22 IST

Shah Rukh Khan's birthday: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने उनके 58वें जन्मदिन पर उनके घर के बाहर एकत्रित हुए सैकड़ों प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘मैं महज एक अभिनेता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देबेताब प्रशंसकों का इतने प्रेम व स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया।बांद्रा स्थित घर ‘मन्नत’ के बाहर सैंकड़ों प्रशंसक एकत्रित हुए नजर आ रहे हैं।लोकप्रिय अंदाज में बाहें फैला कर लोगों को अभिवादन किया।

Shah Rukh Khan's birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 58वें जन्मदिन मना रहे हैं। यह शाहरुख खान की दुनिया है और हम बस इसमें रह रहे हैं। आख़िरकार आज किंग खान का जन्मदिन है। मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे प्रशंसकों से लेकर ट्रेंड चार्ट में शीर्ष पर हैं।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने उनके 58वें जन्मदिन पर उनके घर के बाहर एकत्रित हुए सैकड़ों प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘मैं महज एक अभिनेता हूं।’’ अभिनेता अपने आवास 'मन्नत' से बाहर आए और उनकी एक झलक पाने को बेताब प्रशंसकों का इतने प्रेम व स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहरुख के बांद्रा स्थित घर ‘मन्नत’ के बाहर सैंकड़ों प्रशंसक एकत्रित हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया वह आवास से बाहर आए, हाथ जोड़े, ‘फ्लाइंग किस’ किया और फिर अपने लोकप्रिय अंदाज में बाहें फैला कर लोगों को अभिवादन किया।

फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ से दमदार वापसी करने वाले अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘‘ यह अविश्वसनीय है कि आप में से इतने सारे लोग यहां देर रात मुझे शुभकामनाएं देने आएं। मैं महज एक अभिनेता हूं। मुझे इससे ज्यादा खुशी किसी और चीज से नहीं मिलती कि मैं आपका थोड़ा मनोरंजन कर सकूं। मैं आपके प्यार का मुरीद हूं। मुझे आप सभी का मनोरंजन करने का मौका देने के लिए धन्यवाद।’’ 

https://www.instagram.com/reel/CzHQmCzy8Qj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading" data-instgrm-version="14" >
https://www.instagram.com/reel/CzHQmCzy8Qj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading" target="_blank">
https://www.w3.org/2000/svg" xmlns:xlink="https://www.w3.org/1999/xlink">
View this post on Instagram

https://www.instagram.com/reel/CzHQmCzy8Qj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading" target="_blank">A post shared by Netflix India (@netflix_in)

https://www.instagram.com/reel/CzIdPmcIOTV/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading" data-instgrm-version="14" >
https://www.instagram.com/reel/CzIdPmcIOTV/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading" target="_blank">
https://www.w3.org/2000/svg" xmlns:xlink="https://www.w3.org/1999/xlink">
View this post on Instagram

https://www.instagram.com/reel/CzIdPmcIOTV/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading" target="_blank">A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

टॅग्स :शाहरुख खानमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?