लाइव न्यूज़ :

जिस तरह के वक्त से हम गुजरे, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता, बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बोलीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2022 20:43 IST

शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान को पिछले साल मादक पदार्थ से जुड़े कथित मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। 22 दिन जेल में बिताने पड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देजिस तरह का वक्त उनके परिवार पर आया था उससे बदतर कुछ नहीं हो सकता है।पति का समर्थन करने के लिए दोस्तों व शुभचिंतकों का आभार जताया। खान परिवार को उनके प्रशंसकों, फिल्म जगत के दोस्तों और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिला था।

मुंबईः मादक पदार्थ से जुड़े कथित मामले में अपने बेटे की गिरफ्तारी को लेकर संभवत: पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कहा कि जिस तरह का वक्त उनके परिवार पर आया था उससे बदतर कुछ नहीं हो सकता है।

गौरी ने ‘मुश्किल वक्त’ में उनका और उनके अभिनेता पति का समर्थन करने के लिए दोस्तों व शुभचिंतकों का आभार जताया। दंपती के बड़े बेटे आर्यन खान को पिछले साल मादक पदार्थ से जुड़े कथित मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 22 दिन जेल में बिताने पड़े थे।

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार पर मीडिया की नज़र थी और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और ताने कसे जा रहे थे। हालांकि इस दौरान खान परिवार को उनके प्रशंसकों, फिल्म जगत के दोस्तों और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिला था।

फिल्मकार करण जौहर के कार्यक्रम ‘ कॉफी विद करण’ के सातवें सीज़न में गौरी ने उनसे कहा, “ मेरे ख्याल में एक परिवार और एक मां, एक अभिभावक के तौर पर उससे बदतर कुछ नहीं हो सकता है जिससे हम गुजरे हैं। मगर आज एक परिवार के तौर पर खड़े हैं।”

जौहर ने किसी का नाम लिए बिना 51 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर से मुश्किल वक्त का सामना करने के बाद एक परिवार के रूप में मजबूत होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “ हमें सबका प्यार मिला।” गौरी ने कहा, “ हमारे सभी दोस्तों के साथ साथ, हमें बहुत सारे ऐसे लोगों के संदेश मिले जिन्हें हम नहीं जानते थे।

बहुत प्यार मिला। मैं बस धन्य महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि आज हम खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। और मैं कहूंगी कि मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं जिन्होंने इसमें हमारी मदद की है।” इस मामले पर खान परिवार की ओर से शायद यह पहली टिप्पणी है।

टॅग्स :गौरी खानशाहरुख खानआर्यन खानमुंबईकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?