लाइव न्यूज़ :

Betaal Trailer: शाहरुख खान की 'बेताल' का जबदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, हॉरर और सस्पेंस का लगा है तड़का

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 13:41 IST

शाहरुख खान की आने वाली नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'बेताल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान द्वारा निर्मित हॉरर वेबसीरीज ‘बेताल’ का प्रसारण 24 मई से शुरू होगाशाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अलावा गौरव वर्मा इसके सह निर्माता हैं।

नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान द्वारा निर्मित हॉरर वेबसीरीज ‘बेताल’ का प्रसारण 24 मई से शुरू होगा। निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वेबसीरीज का लेखन और निर्देशन पैट्रिक ग्राहम ने किया है जिन्होंने इससे पहले एक अन्य हॉरर वेबसीरीज‘घोल’ बनाई थी। निखिल महाजन वेबसीरीज के सह निर्देशक हैं और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अलावा गौरव वर्मा इसके सह निर्माता हैं। 

अब बेताल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है।'बेताल' का ट्रेलर खुद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है। वेबसीरीज का ट्रेलर हॉरर और थ्रिलर से भरपूर है, जो फैंस में एक्साइटमेंट लाने के लिए काफी है।

कैसा है ट्रेलर

'बेताल' की कहानी एक गांव की है, जहां दो दशक पुरानी ईस्ट इंडिया कंपनी का कर्नल बेताल अपनी जोम्बियों की फौज के साथ वापस लौट आता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कैसे विनीत कुमार की टीम को गांव के लोग बेताल गुफा में काला साया होने की बात कहते हैं। फिर भी उनकी टीम उसमें जाती है। इसके बाद आपको काफी डरावने सीन भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में नजर आ रहा है कि कर्नल की बटालियन धीरे-धीरे बाकी इंसानों पर भी अटैक करने की कोशिश करती है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 'बेताल' (Betaal) का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "आप राक्षसों से युद्ध करने के लिए कितनी दूर जाएंगे? हमारी दूसरी वेबसीरीज बेतार, एक हॉरर और थ्रिलर कहानी, 24 मई को रिलीज होने वाली है। बता दें कि बेताल को पैट्रिक ग्राहम ने निर्देशित किया है

बता दें कि 'बेताल' (Betaal) में विनीत कुमार, अहाना कुमरा, सुचित्रा पिल्लई, जितेंद्र जोशी, मंजरी पुपला और सायना आनंद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।इससे पहले रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार हुई बार्ड ऑफ ब्लड भी रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दिए थे।

बता दें कि शाहरुख 2018 में रिलीज 'जीरो' के बाद से फिल्मों से दूर हैं। उनकी अगली फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं, लेकिन उन्होंने अब तक किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच