लाइव न्यूज़ :

मक्का में उमराह के बाद वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: December 12, 2022 13:20 IST

इन दिनों शाहरुख अपनी फिल्म पठान को लेकर खासे चर्चा में हैं। फिल्म 2023 की जनवरी में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। पिछले दिनों वह सऊदी अरब में थे जहां वे मक्का में उमराह करते नजर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को शाहरुख खान के एक समर्थक ट्विटर खाते Troll SRK Haters द्वारा शेयर किया गया है।वीडियो बीती रात का बताया जा रहा है।शाहरुख इससे पहले मक्का में उमराह करते नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया गया है कि शाहरुख खान बीती रात जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों शाहरुख खान सऊदी अरब में उमराह करने को लेकर चर्चा में रहे। 

वीडियो को शाहरुख खान के एक समर्थक खाते Troll SRK Haters द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- शाहरुख खान मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। वीजियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में शाहरुख खान काले रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। शाहरुख हूडी वाले जैकेट पहने हैं और अपने सिर को ढक रखा है ताकि उनको कोई पहचान न सके। वीडियो बीती देर रात का बताया जा रहा है।

बता दें कि इन दिनों शाहरुख अपनी फिल्म पठान को लेकर खासे चर्चा में हैं। फिल्म 2023 की जनवरी में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। पिछले दिनों वह सऊदी अरब में थे जहां वे अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग पूरा होने के बाद शाहरुख मक्का में उमराह करने पहुंचे थे। 

शाहरुख की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। शाहरुख ने टीजर साझा करते हुए लिखा था- “अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए...पठान का टीजर आ गया है। 25 जनवरी 2023 से बड़े पर्दे पर पठान को सेलिब्रेट कीजिए। हिंदी, तमिल और तेलुगू में इसे रिलीज किया जाएगा।”

टॅग्स :शाहरुख़ खानवैष्णो देवी मंदिरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?