लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे शाहरुख खान, मजदूरों की जरूरत पूरी करने से लेकर किए कई बड़े एलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2020 06:55 IST

अब तक मनोरंजन जगत के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सभी ने अपने अपने तरीके से लोगों की मदद करने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से इस वक्त पूरा भारत जंग लड़ रहा है।वायरस कम से कम फैले इसके लिए 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है।

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में ये वायरस कम से कम फैले इसके लिए 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में लोगों के घरों से बाहर निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में कोरोना वायरस के कारण काम पर भी सीधा असर पड़ा है। ऐसे में देश की कई बड़ी हस्तियां कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं।

अब तक मनोरंजन जगत के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सभी ने अपने अपने तरीके से लोगों की मदद करने की कोशिश की है। अब इस लिस्ट में किंग खान शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है।  शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने की घोषणा की है। 

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लंबा-चौड़ा नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने सरकार के खाते में आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पीएम केयर्स फंड में डोनेट करने के साथ-साथ कई और मदद का भी ऐलान किया है।

शाहरुख खान की ओर से शेयर किए गए नोट के अनुसार एक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बनाए गए पीएम केयर फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, पर्सनल प्रोटेक्टिव किट देने, एक महीने तक मुंबई के 5500 परिवार को खाने और जरूरत का सामान देने और मजूदरों को खाना मुहैया करवाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं शाहरुख खाने ने अपने नोट में कहा है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी मदद करेंगे।  सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये ट्वीट छा गया है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट करके किंग खान की तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!