लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' को लेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, शाहरुख नहीं होंगे लीड हीरो

By भाषा | Updated: February 22, 2020 18:04 IST

रणबीर कपूर, विक्की कौशल का नाम भी सामने आया लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। फिल्म का निर्देशन महेश मथई करेंगे

Open in App
ठळक मुद्दे शाहरुख खान से भी बात लगभग पक्की हो चुकी थी लेकिन बाद में बात बनी नहीं। 

फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा है कि उनकी सपनो की फिल्म “सारे जहां से अच्छा” अभी ठंडे बस्ते में नहीं गई है। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर आधारित है। इस बायोपिक में सबसे पहले सुपरस्टार आमिर खान को लिए जाने की बात सामने आई। शाहरुख खान से भी बात लगभग पक्की हो चुकी थी लेकिन बाद में बात बनी नहीं। 

रणबीर कपूर, विक्की कौशल का नाम भी सामने आया लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। फिल्म का निर्देशन महेश मथई करेंगे। सिद्धार्थ ने नेटफ्लिक्स की फिल्म “ये बैले” के सेट पर दौरे के दौरान पीटीआई-भाषा से कहा, “हम सांसें थाम कर इसके होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इस पर कुछ कहने के लिए नहीं है और जब कोई घोषणा करनी होगी तो हम जरूर करेंगे। यह फिल्म रुकी नहीं है। हम इसे निश्चित तौर पर बनाना चाहते हैं।” 

इससे पहले ऐसी खबरें थी कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री के तौर पर भूमि पेडनेकर को लिया गया है। लेकिन फिलहाल एक्टरों को लेकर मेकर्स की ओर से किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया है। 

टॅग्स :सिद्धार्थ रॉय कपूरशाहरुख खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल