लाइव न्यूज़ :

नीना गुप्ता को इस नाम से बुलाते हैं सतीश कौशिक, कहा- उसके आते ही कॉलेज में मच जाता था हंगामा

By अनिल शर्मा | Updated: June 18, 2021 16:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देसतीश कौशिक ने कहा, 'हमारी दोस्ती 1975 से है हम एक-दूसरे को मजाक में नैंसी और कौशिकन बुलाते हैंसतीश और नीना दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी साथ पढ़ते थे

इन दिनों सतीश कौशिक और नीना गुप्ता खासे चर्चा में हैं। वजह है नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी सच कहूं तो में सतीश कौशिक को लेकर लिखा है कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तब सतीश कौशिक ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। इस बीच इन सब बातों पर अब सतीश कौशिश ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉम्बे टाइम्स' के साथ हुई बातचीत में सतीश कौशिक ने कहा, नीना से उनकी दोस्ती 1975 से है और तभी से दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग है। सतीश ने इस दौरान बताया कि वह नीना गुप्ता को मजाक में नैंसी बुलाते हैं तो वहीं नीना उनको कौशिकन बुलाती हैं।  सतीश कौशिक ने कहा कि मैं उनके परिवार को भी जानता हूं। हम दिल्ली के करोल बाग में आसपास रहा करते थे। हम लोग दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी साथ पढ़ते थे और थिअटर में काफी ऐक्टिव थे।

सतीश कौशिक ने नीना के बारे में आगे कहा, 'नीना जब मेरे कॉलेज आती थी तो हमारे यहां तो हंगामा मच जाता था। उस समय नीना के विचारों और उनके लुक्स के कारण काफी लोग उनकी तरफ आकर्षित होते थे। सतीश के मुताबित नीना ने उनके 2 साल बाद नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जॉइन कर लिया। पासआउट होने के बाद दोनों ने फिल्मों के लिए काफी स्ट्रगल किया। बाद में दोनों जाने भी दो यारों और मंडी जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

सतीश ने कहा कि वह नीना का काफी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, 'भले ही हम लोग अपने फिल्मी सफर में कितने भी बिजी रहे हों मगर हम जब भी मिलते थे तो हमेशा पुरानी यादों को ताजा करते थे। जिस तरह उन्होंने अपनी जिंदगी में संघर्षों को झेला है उसके लिए मैंने हमेशा नैंसी की तारीफ की है, खासतौर पर जब वह मसाबा की मां बनने वाली थीं।

टॅग्स :नीना गुप्ताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!