लाइव न्यूज़ :

माधुरी-श्रीदेवी से लेकर कंगना तक को कोरियोग्राफ कर चुकीं थी सरोज खान, ये हैं उनके सुपरहिट गाने जो फैंस को हमेशा थिरकने पर करेंगे मजबूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2020 08:47 IST

बॉलीवुड को 2020 में एक और बड़ा झटका लगा है। कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया है। उनका निधन फैंस को दुख देना वाला है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर और डांसर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गयासरोज खान ने कई फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की, जिनमें मिस्टर इंडिया, चांदनी, तेजाब, बेटा, देवदास भी शामिल हैं

बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सरोज के निधन से फैंस दुखी हो गए हैं। हाल ही में सांस लेने में शिकायत होने के बाद उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।जहां दिल का दौरान पड़ने से उनका निधन हो गया। हालांकि कोरियोग्राफर कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था जो निगेटिव आया था।

सरोज खान को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कोरियोग्राफी के चलते एक खास जगह हासिल की थी। उन्होंने श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को कोरियोग्राफ किया था।  सरोज खान ने अपने करियर में लगभग दो हजार से ज्यादा गानों की कोरियाग्राफी की थी। साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं और फिर कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।

  सरोज खान ने माधुरी दीक्षित का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'धक धक करने लगा' को भी कोरियाग्राफ किया। फिल्म 'बेटा' के  इस सॉन्ग के बाद से ही माधुरी दीक्षित को लोग धक धक गर्ल के नाम से जानने लगे।फिल्म 'मिस्टर इंडिया' और श्रीदेवी पर फिल्माया गया सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'हवा हवाई' को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था। इस गाने जमकर तहलका मचाया था।साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म थानेदार का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'तम्मा तम्मा दे दे' को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था।शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म देवदास के पॉपुलर डांस को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया, ये गाना भी फिल्म की तरह सुपरहिट हुआ था

फिल्म 'कलंक' के सॉन्ग तबाह हो गए में को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था,  इसमें भी माधुरी दीक्षित परफॉर्म करती हुईं नजर आई थीं। 

टॅग्स :सरोज खानमाधुरी दीक्षितकंगना रनौतऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?