लाइव न्यूज़ :

'Sardar Ji 3' Film Row: दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ पाकिस्तान में होगी रिलीज, पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2025 22:58 IST

इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के अभिनय करने को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई है।

Open in App

कराची:दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को विभिन्न पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने यहां रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के अभिनय करने को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई है। कराची में सबसे बड़े प्रदर्शकों में से एक नदीम मांडवीवाला ने इस शुक्रवार को फिल्म की रिलीज की पुष्टि की। 

उन्होंने कहा, ‘‘सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी दे दी है। भले ही पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध है, लेकिन इस फिल्म के निर्माताओं में से एक जैन वाली पाकिस्तानी हैं।’’ 

मशहूर वितरक एवं प्रदर्शक सलीम शहजाद ने कहा, ‘‘इस फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दे दी गई है क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय पंजाबी फिल्म है और इसे भारतीय फिल्म नहीं माना जा सकता।’’ 

इनपुट - पीटीआई भाषा

वाली ने कहा कि तीन पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड- सिंध, पंजाब और संघीय राजधानी ने पाकिस्तानी सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दे दी है। हनिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया।  

टॅग्स :दिलजीत दोसांझUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?