लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान की डेब्यू फिल्म की शाहरुख खान से होगी टक्कर?

By IANS | Updated: December 24, 2017 10:27 IST

इस फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा चोपड़ा के बीच फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर आपसी बहस चल रही है। 

Open in App

 फिल्म 'केदारनाथ' से अभिनय जगत में कदम रखने जा रहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के लिए लगता है यह शुरुआत थोड़ी असमंजस भरी रहेगी, क्योंकि फिल्म रिलीज होने को लेकर निर्माता और निर्देशक के बीच खटपट चल रही है। इस फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा चोपड़ा के बीच फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर आपसी बहस चल रही है। एक सूत्र ने कहा, "गट्टू (अभिषेक) इस फिल्म को शाहरुख खान अभिनीत और आनंद एल.राय द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ रिलीज करने की सोच रहे थे, लेकिन शाहरुख के साथ रिलीज को लेकर चर्चा कर रही प्रेरणा को निर्देशक अभिषेक का यह विचार बेकार लगता है।"सूत्र ने कहा, "इस क्रम में गट्टू इस फिल्म की रिलीज तारीख ट्विटर पर घोषित करने की सोच रहे थे, वहीं प्रेरणा अभिनेता शाहरुख को मनाने में लगी हुई थीं, ताकि 'केदारनाथ' आनंद की फिल्म के साथ रिलीज न हो।"दोनों के बीच इस फिल्म की रिलीज को लेकर गर्मा-गर्मी का माहौल अब भी बना हुआ है। जहां एक ओर प्रेरणा इस फिल्म को शाहरुख की फिल्म के साथ रिलीज नहीं होने देना चाहतीं, वहीं अभिषेक इसी फिराक में हैं। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

टॅग्स :बॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोसुशांत सिंह राजपूतशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल