लाइव न्यूज़ :

दिव्या भारती के 'सात समुंदर पार' गाने पर सारा अली खान का डांस वायरल, वीडियो को बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: June 12, 2020 21:26 IST

एक्ट्रेस सारा अली खान आने वाले दिनों में वरुण धवन के साथ फिल्म कूली नंबर वन में दिखाई देंगी। एक्टिंग के साथ-साथ अपनी डांस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक पुराना वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिव्या भारती पर फिल्माया गया गाना 'सात समंदर पार' पर सारा अली खान डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।क्रीम कलर की साड़ी में सारा काफी खूबसूरत लग रही हैं।

देश इन दिनों कोरोना के कहर को बुरी तरह से झेल रहा है। दिन पे दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। देश में लॉकडाउन को अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है, इसके बावजूद सभी लोग घरों में ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान लोग सेलेब्स थ्रोबैक पोस्ट कर रहे हैं तो वहीं फैन पेज पर भी सेलेब्स की पुरानी फोटोज व वीडियोज सामने आ रहे हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक पुराना वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बॉलीवुड के डांस मास्टर और कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह, जो मास्टरजी ने इस वीडियो को शेयर किया था। वीडियो में दिव्या भारती पर फिल्माया गया गाना 'सात समंदर पार' पर सारा अली खान डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। क्रीम कलर की साड़ी में सारा काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

सारा अली खान का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसे शेयर करते हुए राजेंद्र सिंह ने लिखा था, 'मेरी सबसे प्यारी स्टूडेंट सारा अली खान के साथ 'सात समुंदर पार' पर डांस। आप हमेशा ज्यादा से ज्यादा सफलता प्राप्त करें।' इस दौरान सारा अली खान दिव्या भारती की कॉपी करती भी नजर आईं। सारा के इस पुराने वीडियो को इन दिनों जमकर देखा जा रहा है। 

बता दें कि सारा अली खान अपने पिता की बेहद क्लोज हैं। वह अक्सर सैफ अली खान के साथ नजर आती रहती हैं। इन दिनों लॉकडाउन के कारण वह अपना सारा समय घर पर ही बिता रही हैं। फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगी।

टॅग्स :सारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच