लाइव न्यूज़ :

'वो बस एक ब्रा है, तुम पहनने में नखरे कर रही हो', तनुश्री दत्ता के बाद सपना पब्बी ने सुनाई आप बीती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2018 11:49 IST

सपना ने खुद के साथ हुई इस घटना के बारे में लिखा है और कहा है कि सभी महिलाओं को किसी भी महिला के साथ हुई ऐसी घटना के मामलों में उसके समर्थन में हमेशा खड़े होना चाहिए।

Open in App

मुंबई, 6 अक्टूबर: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अब इसी श्रेणी में अभिनेत्री सपना पब्बी का नाम जुड़ गया है जिसने इस काम की जगह पर होने वाले खुद के साथ होने वाले शोषण का खुलासा किया है। सपना ने खुद के साथ हुई इस घटना के बारे में लिखा है और कहा है कि सभी महिलाओं को किसी भी महिला के साथ हुई ऐसी घटना के मामलों में उसके समर्थन में हमेशा खड़े होना चाहिए। 

उन्होंने सोशल मीडिया पक लिखा है कि मुझे याद है जब मुझे एक गाने के लिए बिकिनी पहननी थी। इस दौरान मैंने अपनी स्टाइलिस्ट को कह दिया था कि वह इस अंडरवायर्ड ब्रा से वायर हटा ले, क्योंकि इसके साथ सात घंटे तक शूटिंग करना उनके लिए दर्दभरा हो सकता है। लेकिन मुझे वैसी ही बिकनी पहनने पर मजबूर किया गया था। मैंने भी चुपचाप काम कर लिया क्योंकि मुझे डर था कि कहीं मुझे काम से हटा ना दिया जाए। शूटिंग के अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे खतरनाक चेस्ट पेन हो रहा था। जब मैंने इसके बारे में प्रोड्यूसर्स को बताया तो उन्होंने मुझपर ही सवाल खड़े कर दिए।

इसके बाद अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा कि मुझे प्रोड्यूसर ने कहा इसे तुम सिर्फ एक ब्रा समझकर पहनों। मेरे मेल प्रड्यूसर ने कहा कि मेरे साथ काम करना कठिन हो रहा है और मैं रिवीलिंग ब्रा पहनने में नखरे कर रही हूं। उस दिन मेरी किसी ने मदद नहीं की। लेकिन जब भी किसी महिला के साथ गलत होता है तो हम उसके लिए आवाज उठानी चाहिए।

सपना को फैंस खामोशियां फिल्म के अलावा छोटे पर्दे पर भी देख चुके हैं। अनिल कपूर के प्रसिद्ध शो 24 में वह अनिल की बेटी के रोल में नजर आ चुकी हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सपना का ये कदम क्या नया हंगामा खड़ा करता है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नतनुश्री दत्ता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

क्राइम अलर्टभैया मत करो..., रैपिडो ड्राइवर ने महिला के साथ की गंदी हरकत; वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?