लाइव न्यूज़ :

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से की सगाई, जल्द इस मिस्ट्री मैन से करेंगी शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2020 09:42 IST

खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा की सुपरस्टार और फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा की सुर्खियों में रहती हैंसपना चौधरी ने सगाई कर ली है और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है

हरियाणा की सुपरस्टार और फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा की सुर्खियों में रहती हैं। अब इन दिनों सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। सपना ने अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने सगाई कर ली है और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।

खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा है। इतना ही नहीं सिंगर वीर के साथ सपना जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगी।

दोनों के रिश्त की खबरें काफी समय से मीडिया में आती रही हैं। दोनों के अफेयर की बातें सभी की जुबांन पर रहती हैं। अब दोनों जल्द की अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सपना ने वीर की जमकर तारीफ भी की थी। सपना ने अपनी और वीर की पहली मुलाकात के बारे में भी बताया छा। सपना ने कहा- वीर साफ दिल के हैं। हम दोनों की पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी। पहली बार वीर को देख मुझे लगा कि वे काफी खडूस हैं। उस वक्त हम ज्यादा बात नहीं कर पाए थे। सपना और वीर को कई बार साथ भी देखा गया है।

आपको बता दें कि हरियाणा में वीर साहू को बब्बू मान कहा जाता है। वे एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। जिन्होंने एक से एक नायाब गाने फैंस के सामने पेश किए हैं।

टॅग्स :सपना चौधरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव