लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' का धमाल, पहले ही दिन किया 34.75 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 1, 2018 00:05 IST

राजकुमार हिरानी की 'संजू' ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की है और इसी के साथ कामकाजी दिन में 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

Open in App

मुंबई, 30 जून। राजकुमार हिरानी की 'संजू' ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की है और इसी के साथ कामकाजी दिन में 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। 'बाहुबली' के बाद 'संजू' दूसरी सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनिंग साबित हुई है। इस फिल्म ने एवेंजर्स (सभी भाषाओं) के पहले दिन कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

अब तक कि सबसे प्रत्याशित फिल्मो में से एक 'संजू' को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शकों का जमावड़ा देखने मिल रहा है। संजय दत्त की रंगीन जीवनी पर फिल्म बनाने के फैसले और राजकुमार हिरानी की उम्दा सिनेमैटोग्राफी के चलते फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से अपने हुनर का गुल खिलाया है। फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत, विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनसंजय दत्तरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया