लाइव न्यूज़ :

तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिली TRP,दिसंबर में बंद होने जा रहा है ये टीवी शो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 11, 2019 15:42 IST

छोटे पर्दे पर हर रोज कई सीरियल आते हैं। इनमें से कुछ ही शोज होते हैं जो फैंस के दिलों में राज करते हैं। इसमें से एक सीरियल है संजीवनी 2 जो फैंस को पसंद नहीं आया है

Open in App
ठळक मुद्देछोटे पर्दे का पॉपुलर शो संजीवनी को फैंस ने जमकर पसंद किया था। शो की अपार सफलता के बाद ही इस शो के दूसरे सीजन को अब फैंस के सामने पेश किया गया है।

छोटे पर्दे का पॉपुलर शो संजीवनी  को फैंस ने जमकर पसंद किया था। शो की अपार सफलता के बाद ही इस शो के दूसरे सीजन को अब फैंस के सामने पेश किया गया है। संजीवनी 2 कुछ समय पहले ही पर्दे पर पेश किया गया है। लेकिन शो को खास प्यार फैंस से मिल नहीं पा रहा है। शो टीआरपी की रेस में भी काफी पीछे ही है। ऐसे में शो के बंद होने की खबरें लगातार आती रही हैं।

आखिरकार अब लगभग तय हो गया है कि शो अब जल्द ही बंद हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने शो के बंद होने की खबरों को गलत बताया था।  लेकिन अब एक बार फिर से शो के बंद होने की खबरें सामने आई हैं। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार मेकर्स ने टीआरपी के लिए शो में हर एक कोशिश की लेकिन सब बेकार गई।

 शो में मौजूदा ट्रैक में सुरभि चंदना और नमिता खन्ना के खन्ना के कैरेक्टर के बीच दिखाया जा रहा रोमांस भी दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पा रहा है। यही कारण है कि मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया है। संजीवनी 2 दिसंबर को फैंस को अलविदा कह देगा।

हालांकि शो के बंद होने पर अभी तक प्रोड्यूसर की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है। बता दें, संजीवनी 2 इस साल अगस्त में शुरू हुआ था। शो में मोहनीश बहल, सुरभि चंदना, सायंतनी घोष, गुरदीप कोहली और नमित खन्ना लीड रोल में हैं।

संजीवनी 2005 में ऑफएयर हुआ था।  उस वक्त ये शो सक्सेजफुल टीवी शोज में से एक माना जाता था।ये शो तीन साल तक चला था। बाद  में मेकर्स ने संजीवन का सीक्वल दिल मिल गए 2007 में लॉन्च किया था। जेनिफर विंगेट, करण सिंह ग्रोवर स्टारर ये शो यूथ के बीच जबरदस्त हिट रहा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी