लाइव न्यूज़ :

Sanjay Khan Birthday Special: शादीशुदा होने के बावजूद भी एक्टर संजय खान के प्यार में पागल थीं जीनत अमान, इस एक वजह से खत्म हुआ रिश्ता

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 3, 2020 07:36 IST

जिस समय जीनत को संजय खान से प्यार हुआ था उस समय संजय तीन बच्चों के पिता थे। खबरें तो यह भी थी कि दोनों ने चुपके से शादी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय खान ने साल 1964 में फिल्म 'हकीकत' से फिल्मों में डेब्यू किया।फिल्म 'अब्दुल्लाह' की शूटिंग के दौरान संजय खान और जीनत अमान की पहली बार मुलाकात हुई।

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक तक अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाले एक्टर संजय खान का आज 79वां जन्मदिन है। संजय खान, एक ऐसी शख्सियत एक ऐसे एक्टर, जिन्हें फिल्मों के अलावा उनकी लव लाइफ की वजह से भी जाना जाता है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे संजय खान की लव लाइफ के कुछ चर्चित किस्से...

फिल्म 'दोस्ती' से चमका फिल्मी करियरसबसे पहले संजय खान के फिल्मी करियर से आपको रूबरू कराते हैं। उन्होंने साल 1964 में फिल्म 'हकीकत' से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद जब उन्होंने साल 1964 में ही फिल्म 'दोस्ती' में काम किया तो उनका चॉकलेटी चेहरा भारतीय सिल्वर स्क्रीन पर चमक उठा। इस फिल्म में उनके किरदार ने सभी को दीवाना बना दिया। उन्होंने अपने 3 दशक के फिल्मी करियर में लगभग 30 फिल्मों में काम किया।

चर्चित रही लव स्टोरीएक्टर संजय खान और एक्ट्रेस जीनत अमान प्यार के किस्से उस दौरान खूब चर्चा में रहते थे। साल 1980 में फिल्म 'अब्दुल्लाह' की शूटिंग के दौरान पहली बार संजय खान की जीनत अमान से मुलाकात हुई। जब दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ तो दोनों के प्यार के किस्से पूरे बॉलीवुड में फैलने लगे। खबरें तो यह भी थी कि दोनों ने चुपके से शादी कर ली थी।

मोहब्बत के दौरान तीन बच्चों के पिता थे संजय खानएक मैगजीन में छपी खबर के मुताबिक, जिस समय जीनत अमान को संजय खान से प्यार हुआ था, उस समय संजय तीन बच्चों के पिता थे। जब दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, तब वे अक्सर हर पार्टी और ईवेंट में साथ नजर आने लगे। लेकिन कुछ समय बाद जब फिल्म 'अब्दुल्लाह' की शूटिंग खत्म हुई तो जीनत दूसरी फिल्मों में बिजी हो गईं।

जब संजय ने की थी जीनत की पिटाईसंजय खान उस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में उनके गुस्से की वजह से भी जाने जाते थे। उन्हें कई बार छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाया करता था और इस गुस्से का शिकार हुईं जीनत अमान। जब संजय खान ने जीनत को फोन करके एक गाने की शूटिंग के लिए बुलाया तो जीनत ने आने से मना कर दिया। जीनत ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे पहले से ही फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। लेकिन जीनत के मना करने पर संजय खान को खूब गुस्सा आया। वे फोन पर ही जीनत पर जमकर गुस्सा करने लगे और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। 

संजय खान जीनत के इस रवैये से काफी गुस्सा थे। जीनत संजय के गुस्से से काफी डरी हुई थीं, लेकिन हिम्मत करके वे संजय से मिलने के लिए गईं। उस समय संजय मुंबई के ताज होटल में एक पार्टी में शामिल थे। जीनत वहीं पर पहुंच गई और जैसे ही संजय के सामने पहुंची, संजय गुस्से में अपना काबू खो बैठे और उसी दौरान सबके सामने उन्होंने जीनत की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे। 

संजय खान ने जीनत को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उनका जबड़ा टूट गया था। साथ ही उनकी दाईं आंख पर भी चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनकी इस आंख की रोशनी कमजोर पड़ गई थी। संजय खान ने खुद इन सारी बातों का जिक्र अपनी बायोग्राफी 'द बिग मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' में किया था।

संजय की पत्नी को पता चला तो हुई जमकर हंगामालेकिन बात तो तब और बिगड़ गई जब इन संजय और जीनत के अफेयर की खबर संजय की पत्नी को लगी। जैसे ही उन्हें ये पता चला कि संजय और जीनत का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा है तो पूरे घर में जमकर हंगामा हुआ था। इन सारे लड़ाई झगड़ों को कंट्रोल करने के लिए जीनत ने साल 1985 में मजहर खान से शादी कर ली और इस तरह बॉलीवुड की एक काफी चर्चित का प्यार का रिश्ता खत्म हो गया।

टॅग्स :ज़ीनत अमानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?