लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: 12 हजार मजदूरों के लिए भगवान बनने वाले सोनू सूद पर बनेगी फिल्म, लीड रोल निभाएगा ये सुपरस्टार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 10:20 IST

लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) संकट के इस समय में मसीहा बनकर सामने आए हैंकरीब 12 हजार मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद पर अब फिल्म बनेगी।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है। 

इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) संकट के इस समय में मसीहा बनकर सामने आए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं।  करीब 12 हजार मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद पर अब फिल्म बनेगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार  सोनू सूद के जीवन पर आधारित फिल्म बनने की तैयारी की जा रही है।  सोनू पर ये फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता बना सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि सोनू सूद इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

इस फिल्म के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार को चुना जा सकता है। खबर के अनुसार सोनू तक ये बात पहुंच चुकी है।रिपोर्ट के अनुसार वह अभी तक 12 हजार मजदूरों को उनके घर यूपी-बिहार पहुंचा चुके हैं। उनका प्रयास अभी और जारी है। ये आंकड़ा इसी तरह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ये सब जल्द दिखेगा फिल्मी पर्दे पर।

ऐसे तो बॉलीवुड की तमाम सेलेब्स लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से सोनू ने मजदूरों की मदद की है वह काबिले तारीफ है। हर तरफ सोनू की तारीफ की जा रही है। ये सब देखने के बाद ही संजय गुप्ता ने फिल्म बनाने की प्लानिंग की है।

फैंस सोशल मीडिया पर सोनू सूद के नाम से सोनू द सुपर हीरो, सोनू असली हीरो तरह के कई नाम ट्रेंड करा रहे हैं। वहीं उसे रियल लाइफ का सिंघम बता रहे हैं। बता दें कि ल़ॉकडाउन में अलग-अलग फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद राज्य सरकार से परमिशन लेकर हर राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चला रहे हैं। इसके साथ ही वह उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रख रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससोनू सूदअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो